कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश में ‘‘नौ गारंटी की घोषणा की
अमरावती । कांग्रेस ने आंध्रप्रदेश में ‘‘नौ गारंटी की घोषणा करते हुए कहा है कि राज्य में सत्ता में आने पर वह वंचित तबके की महिलाओं को सालाना एक लाख रुपये देगी और दो लाख रुपये का कृषि ऋण माफ करेगी। आंध्रप्रदेश कांग्रेस कमेटी (एपीसीसी) प्रमुख वाई एस शर्मिला ने आगामी चुनावों के लिए शनिवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस केंद्र की सत्ता में आती है, तो वह अपनी पहली गारंटी के रूप में आंध्र प्रदेश को 10 साल के लिए विशेष श्रेणी का दर्जा देगी।
उन्होंने कहा, ‘‘बहुत विचार-मंथन के बाद कांग्रेस पार्टी उत्कृष्ट गारंटी लेकर आई है। हर गरीब परिवारों को लगभग 8,500 रुपये मासिक यानी एक लाख रुपये सालाना देंगे। यह राशि महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को दी जाएगी। यह पार्टी की दूसरी गारंटी होगी।
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों को अतिरिक्त 50 प्रतिशत, रोजगार गारंटी योजना के तहत न्यूनतम मजदूरी बढ़ाकर 400 रुपये प्रतिदिन करना, बालवाड़ी से स्नातोकतर तक मुफ्त शिक्षा देना पार्टी द्वारा दी गई कुछ गारंटी हैं।
कांग्रेस ने प्रत्येक गरीब बेघर परिवार को पांच-पांच लाख रुपये का मकान आवंटित करने, लाभार्थियों को चार-चार हजार रुपये की मासिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने और दिव्यांगजन को छह-छह हजार रुपये देने का भी वादा किया।

होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या
Chhattisgarh से राज्यसभा के लिए भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को उतारा
जबलपुर में स्कूल वैन के रूप में चल रहे LPG वाहनों पर रोक, 1 अप्रैल से आदेश लागू
Chhattisgarh में धान की अंतर राशि को लेकर गरमाई राजनीति
Raigarh में होली पर हाईटेक सुरक्षा, ड्रोन से रखी जाएगी नजर
Jonny Bairstow: इंग्लैंड लायंस नहीं, परिवार के साथ दुबई में फंसे बेयरस्टो? सुरक्षा को लेकर जताई चिंता, जानें
जबलपुर का सबसे लंबा फ्लाईओवर बना बर्थडे पार्टी और रील्स का अड्डा