अहमदाबाद विमान हादसा: टाटा समूह का बड़ा फैसला, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे ₹1 करोड़
अहमदाबाद के सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही एयर इंडिया का प्लेन रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया. इस हादसे में केवल 1 व्यक्ति के बचने की जानकारी सामने आई है, जिनका फिलहाल उपचार चल रहा है. एयर इंडिया की इस फ्लाइट में 242 लोग सवार थे, जिसमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर शामिल थे. हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हादसे में केवल 1 व्यक्ति जीवित बचा हैं. इस बीच टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया का प्लेन क्रैश होने पर दुःख व्यक्त किया है और हताहतों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है.
टाटा ग्रुप ने हादसे पर जताया दु:ख
टाटा ग्रुप ने चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट की है, जिसमें कहा है कि, एयर इंडिया फ्लाइट 171 से जुड़ी दुखद घटना से हम बहुत दुखी हैं. इस समय हम जो दुख महसूस कर रहे हैं, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और जो घायल हुए हैं.
टाटा समूह इस त्रासदी में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि देगा. हम घायलों के चिकित्सा व्यय को भी वहन करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें सभी आवश्यक देखभाल और सहायता मिले. इसके अतिरिक्त, हम बी जे मेडिकल के छात्रावास के निर्माण में सहायता प्रदान करेंगे. हम इस अकल्पनीय समय में प्रभावित परिवारों और समुदायों के साथ खड़े हैं.
वेस्टर्न रेलवे का बड़ा फैसला
हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन पूरी तरह बाधित हो गया. कई फ्लाइट्स कैंसिल हो गईं, तो कई को डायवर्ट करना पड़ा. ऐसे में एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंस गए. यात्रियों की इस परेशानी को देखते हुए वेस्टर्न रेलवे ने तुरंत एक्शन लिया. रेलवे ने ऐलान किया कि वो अहमदाबाद से अतिरिक्त ट्रेनें चलाएगा, ताकि लोग अपने गंतव्य तक पहुंच सकें.

होली पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 50 से ज्यादा बदमाशों पर कार्रवाई; कई वारंटी गिरफ्तार
ईरान मुद्दे पर कांग्रेस-भाजपा में घमासान, राहुल गांधी के बयान पर सत्तारूढ़ दल का पलटवार
तेहरान में खामेनेई को श्रद्धांजलि, ईरान-इस्राइल तनाव और बढ़ा
अजित पवार विमान हादसा: CID ने तेज की जांच, VSR कंपनी अधिकारियों से पूछताछ
T. S. Singh Deo का तंज—‘जय-वीरू की जोड़ी हुई पुरानी, अब नई फिल्म आएगी’
डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, गृहमंत्री ने लॉन्च किए चार नए टूल; उपग्रह चित्रों से बनेगा मकान सूचीकरण ब्लॉक
Nitish Kumar किसके कहने पर भाजपा के करीब आए, Narendra Modi के नाम पर पहले हुए थे दूर
66 साल के हुए शिवराज सिंह चौहान, परिवार संग मनाया जन्मदिन; लिए पांच संकल्प
Muppala Lakshmana Rao उर्फ गणपति नेपाल में गिरफ्तार, 15 नक्सलियों के आत्मसमर्पण की संभावना