कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण
कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण
फस्र्ट एड बॉक्स, पेयजल आदि सुविधा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
छतरपुर। माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षाओं का कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने 13 फरवरी 2026 को शा. उ.मा. विद्यालय क्र. 1 छतरपुर का औचक निरीक्षण किया। 13 फरवरी को 12वीं कक्षा का भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र एवं एनीमल हस्बेंड्री का पेपर आयोजित हुआ।
कलेक्टर श्री जैसवाल ने निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों की व्यवस्थाएं, बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, पेयजल, फस्र्ट एड बॉक्स एवं शौचालय सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम अखिल राठौर, तहसीलदार पीयूष दीक्षित सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर ने कहा परीक्षार्थियों को मूलभूत किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बिजली, पानी और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए।
निरीक्षण के दौरान शिक्षकों एवं केंद्राध्यक्ष को समय से परीक्षा प्रारंभ कराने, गोपनीय सामग्री की सुरक्षा तथा संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर ने केन्द्र अध्यक्ष से परीक्षा में एनरॉल हुए बच्चे, नजदीकि थाने की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केन्द्र पर मोबाईल वर्जित है। उन्होंने कलेक्टर प्रतिनिधि से मो. में सुरक्षित पेपर निकालने आदि एंट्री सुनिश्चित करने की जानकारी ली। साथ ही बताया गया कि 20 बच्चों पर एक इन्विजिलेटर एवं 21 से 40 बच्चों पर 2 इंन्विजिलेटर सुनिश्चित किए जाते है। उन्होंने सीएएस एवं एसीएस से बात कर विद्यालय में बनाए गए परीक्षा रूम की जानकारी ली। परीक्षा के समय, परीक्षा समाप्ति की जानकारी ली। उन्होंने कक्षा में रासा में बच्चों के हस्ताक्षर कराए जाने का आवलोकन भी किया।

ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
Andhra Pradesh Budget: आंध्र प्रदेश सरकार का 2026-27 के लिए ₹3.32 लाख करोड़ का बजट पेश, जानें किसे क्या मिला
Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा…’ बयान से सियासत गरम, BJP का SP नेता पर हमला
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला