एकल ग्राम योजना में हर घर नल से जल की पहुंच सुनिश्चित हो: कलेक्टर
एकल ग्राम योजना में हर घर नल से जल की पहुंच सुनिश्चित हो: कलेक्टर
कुटने-राजनगर एवं बेबस-सुनार-2 जल प्रदाय योजनाओं में धीमी प्रगति पर संबंधित फर्मों को नोटिस
जल जीवन मिशन एवं पीएचई विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न
छतरपुर। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अरजरिया, जल निगम के महाप्रबंधक अनमोल कोछड़, एसडीओ पीएचई सुची जैन सहित जल निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के खंड एवं उपखंड स्तरीय अधिकारी, विभिन्न फर्मों के प्रोजेक्ट मैनेजर तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री जैसवाल द्वारा समूह जल प्रदाय योजनाओं में तरपेड, बिजावर, लवकुशनगर, कुटने-राजनगर, गर्राेली, बांनसुजारा, शाहगढ़-बंडा तथा बेबस-सुनार-2 की संपूर्ण भौतिक प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत समूह जल प्रदाय योजनाओं के तहत इंटेक वेल एवं जल शोधन संयंत्र निर्माण में कार्यरत समस्त फर्मों को निर्देशित किया कि सभी कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने निर्देश दिए कि पानी की टंकियों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी) प्रदान करने की गति में भी तेजी लाई जाए।
कलेक्टर ने मल्टीविलेज स्कीमों में मैनपावर बढ़ाकर ओएचटी एवं रोड रेस्टोरेशन के कार्य में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कुटने राजनगर के इंटक वेल, ओएचटी एवं डब्ल्यूटीपी के कार्य में अत्यन्त खराब प्रगति पर नाराजगी जताई और कुटने-राजनगर एवं बेबस-सुनार-2 समूह जल प्रदाय योजनाओं में टंकी एवं एम.बी.आर. निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पाए जाने पर संबंधित फर्मों को ब्लैकलिस्ट हेतु कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
उपखंड नौगांव में एकल ग्राम योजनाओं की धीमी प्रगति पर उपयंत्री को नोटिस
कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की एकल ग्राम योजनाओं के अंतर्गत लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा प्रत्येक हितग्राही को घरेलू नल कनेक्शन से लाभान्वित कर प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर घर नल से जल की पहुंच सुनिश्चित हो। नौगांव विकासखंड में संचालित एकल ग्राम योजनाओं की धीमी प्रगति पर संबंधित नौगांव उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
पीएचई के उपखंड लवकुशनगर अंतर्गत एकल ग्राम योजना में संतोषजनक प्रगति न होने के कारण प्रसार ट्रेडिंग एवं गौरिहार विख अंतर्गत आर्यन कंस्ट्रक्शन निर्माण एजेंसी के जारी कार्यादेश को निरस्त करने के निर्देश दिए। लवकुशनगर अंतर्गत 16 एकल ग्राम योजना वाले ग्रामों स्त्रोत प्राप्त न होने के कारण जल निगम इकाई छतरपुर को बल्क वॉटर प्रदान करने हेतु ईई को निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर ने ओएचटी एवं रोड रेस्टोरेशन के कार्यों की समीक्षा भी की। बड़ामलहरा, बिजावर एवं बक्सवाहा विकासखंडों में जलकर संग्रहण की प्रगति बढ़ाने हेतु संबंधित जनपद पंचायतों के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (13 फ़रवरी 2026)
एमसीबी में बिजली उपभोक्ता करीब 3 गुना, सिंचाई पंप 9 गुना बढ़े
वन मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता : दिनांक 12 फरवरी 2026
मीना बनीं महिला सशक्तिकरण की मिसाल
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप की पत्रकार वार्ता
श्रम मंत्री देवांगन ने ली श्रम विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
मेला स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का सशक्त माध्यम-मंत्री केदार कश्यप
पुलिस अधिकारियों की विधिक दक्षता बढ़ाने के लिये मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल में 2 दिवसीय सेमिनार संपन्न
शोध ऐसा हो, जो बदल दें सबकी सोच: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई