आयुष्मान भारत एवं आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाने के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान जारी
रायपुर : प्रदेश में अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं आयुष्मान वय वंदन योजना के अंतर्गत विशेष पंजीयन अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगरीय निकायों में विशेष शिविर लगाकर पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान भारत कार्ड एवं 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए जा रहे हैं।
प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचकर अपना पंजीयन करा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन कर निःशुल्क कार्ड बनाए जा रहे हैं तथा हितग्राहियों को योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी और सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में कलेक्टर के निर्देशन में सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में 75 विशेष पंजीयन शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में 439 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया, जिनमें 392 आयुष्मान भारत कार्ड तथा 47 आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनाए गए। इस प्रकार कुल 439 पात्र नागरिक स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से लाभान्वित हुए।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विशेष अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार एवं वरिष्ठ नागरिक को स्वास्थ्य सुरक्षा योजना से जोड़ना है, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें सूचीबद्ध अस्पतालों में निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके।
यह विशेष पंजीयन अभियान 18 जुलाई 2026 को भी प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्रों में जारी रहेगा। जिन पात्र हितग्राहियों का अभी तक आयुष्मान भारत कार्ड नहीं बन पाया है अथवा 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का आयुष्मान वय वंदन कार्ड शेष है, वे अपने आधार कार्ड एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ निकटतम विशेष शिविर में पहुंचकर निःशुल्क पंजीयन करा सकते हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का अधिकतम लाभ उठाकर समय पर अपना आयुष्मान भारत कार्ड एवं आयुष्मान वय वंदन कार्ड बनवाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सहजता से प्राप्त किया जा सके।

अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया
भोपाल में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय पहुंचने से पहले रोका