क्या सावन में ये 6 चीजें सच में खोल देते हैं किस्मत के बंद दरवाजे? घर में लाना कितना लाभकारी, ज्योतिष ने बताया
सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. इस पूरे महीने में शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है और लोग जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, व्रत और पूजा-पाठ के जरिए भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने की कामना करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन शुरू होने से पहले घर में कुछ शुभ वस्तुएं लाना बेहद मंगलकारी माना जाता है. ऐसा कहा जाता है कि ये वस्तुएं घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं और सुख-समृद्धि, शांति व सौभाग्य का मार्ग प्रशस्त करती हैं.
भगवान शिव के परम भक्त और वाहन नंदी को समर्पण, निष्ठा और धैर्य का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि घर के पूजा स्थल में नंदी की छोटी प्रतिमा स्थापित करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. ऐसा भी कहा जाता है कि नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहने से वह भोलेनाथ तक पहुंचती है. इसलिए सावन से पहले नंदी की प्रतिमा घर लाना शुभ माना जाता है.
मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति
उन्होंने बताया कि रुद्राक्ष को भगवान शिव के आंसुओं से उत्पन्न माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रुद्राक्ष धारण करने या पूजा घर में रखने से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक उन्नति मिलती है. सावन में इसकी पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. यदि आप नया रुद्राक्ष खरीदना चाहते हैं, तो सावन शुरू होने से पहले इसे घर लाना शुभ माना जाता है.
सावन में गंगाजल अर्पित करने का महत्व
भगवान शिव और मां गंगा का संबंध बेहद पवित्र माना जाता है. शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करना सावन की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल है. मान्यता है कि घर में गंगाजल रखने से वातावरण पवित्र बना रहता है और पूजा-पाठ का महत्व बढ़ जाता है. सावन के पूरे महीने में इसका उपयोग अभिषेक और धार्मिक कार्यों में किया जाता है.
त्रिशूल भगवान शिव का प्रमुख अस्त्र है, जिसे शक्ति, सुरक्षा और संतुलन का प्रतीक माना जाता है. कई लोग सावन से पहले घर के मंदिर में छोटा त्रिशूल स्थापित करते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है. हालांकि इसे हमेशा श्रद्धा और सही स्थान पर ही स्थापित करना चाहिए.
सदियों पुरानी परंपरा
डमरू भगवान शिव का प्रिय वाद्य यंत्र माना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, डमरू की ध्वनि सृष्टि और ऊर्जा का प्रतीक है. सावन से पहले पूजा घर में छोटा डमरू लाना शुभ माना जाता है. यह भगवान शिव के प्रति श्रद्धा का प्रतीक होने के साथ-साथ घर के धार्मिक वातावरण को भी मजबूत करता है. बेलपत्र भगवान शिव को सबसे प्रिय पत्तों में से एक माना जाता है. सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र अर्पित करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है. यदि घर में बेल का पौधा लगाने की जगह हो तो इसे लगाना भी शुभ माना जाता है. वहीं पूजा के लिए ताजे बेलपत्र पहले से लाकर रखना भी कई लोग शुभ मानते हैं.

आज इन 5 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, इंदौर-भोपाल में भी बरसेंगे बादल
कच्चा तेल, बॉन्ड यील्ड और ग्लोबल संकेतों से बाजार पर दबाव, निवेशक क्या करें?
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक टली, राज्यसभा में पेपर लीक पर जोरदार हंगामा
'इस्तीफे से कम कुछ मंजूर नहीं', सरकार और CJP के बीच आज निर्णायक वार्ता
नए परमाणु सहयोग समझौते से मचा बवाल, अमेरिका-सऊदी डील पर उठे सवाल
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज का अनोखा नजारा, दिल्ली में अफगानिस्तान होगा मेजबान
फर्जी किसान क्रेडिट कार्ड लोन पर विधानसभा में हंगामा, जांच की मांग तेज
स्विगी के शेयरों पर दबाव, कंपनी के बड़े ऐलान के बाद निवेशकों ने बेचे स्टॉक
इतिहास रचते हुए श्रेयस अय्यर ने धोनी को पीछे छोड़ा, पहली जीत की हर ओर चर्चा
फैक्ट चेक: छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के बयान की सच्चाई और अन्य एथलीट्स का रुख