मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पदोन्नत अधिकारी-कर्मचारियों ने माना आभार
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंत्रालयीन अधिकारी- कर्मचारियों ने पदोन्नति संबंधी निर्णय और उस पर त्वरित कार्यवाही के लिए मंत्रालय, वल्लभ भवन में पुष्प-गुच्छ भेंट कर आभार माना।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अधिकारियों-कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़े के साथ स्वागत किया तथा पुष्प भेंट कर उनका अभिवादन भी किया। शासकीय सेवकों ने इस उपलब्धि के लिए उत्साह और उल्लास का प्रकटिकरण करते हुए मिठाई वितरित की।
इस अवसर पर विधायक भगवान दास सबनानी, अध्यक्ष कर्मचारी कल्याण समिति रमेश शर्मा, अध्यक्ष मंत्रालय कर्मचारी संघ सुभाष वर्मा, अध्यक्ष अजाक्स घनश्याम भकोरिया, म.प्र. राज्य मंत्रालय शा.अधिकारी/कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओ.पी. गौर, सहित बड़ी संख्या में मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त