हरपालपुर के युवा डॉक्टर दंपति के 'अमृति वूमेन वेलनेस' स्टार्टअप ने बटोरी सुर्खियां
*अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस पर बुंदेलखंड की बहू-बेटे का जलवा*
*हरपालपुर के युवा डॉक्टर दंपति के 'अमृति वूमेन वेलनेस' स्टार्टअप ने बटोरी सुर्खियां, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ*
छतरपुर/हरपालपुर।
अंतरराष्ट्रीय MSME दिवस के अवसर पर भोपाल के रविंद्र भवन में आयोजित 'उद्यमी मध्यप्रदेश-2026' कार्यक्रम में बुंदेलखंड के हरपालपुर निवासी डॉ. आनंद चौबे एवं डॉ. निकिता चौबे द्वारा स्थापित 'अमृति वूमेन वेलनेस' स्टार्टअप आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना। महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित आयुर्वेद आधारित नवाचारों ने प्रदर्शनी में आए विशेषज्ञों, चिकित्सकों और आगंतुकों का ध्यान अपनी ओर खींचा।
इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। उन्होंने प्रदेश में स्टार्टअप और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए युवा उद्यमियों के नवाचारों की सराहना की।
महिलाओं के स्वास्थ्य पर आधारित अनूठे उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
'अमृति वूमेन वेलनेस' द्वारा महिलाओं के हार्मोनल स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर विकसित Hormone Intelligence Therapy को प्रदर्शनी में विशेष सराहना मिली। इसके साथ ही महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता एवं संपूर्ण स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर तैयार 'नर्चर प्राश' और गर्भवती महिलाओं के लिए विकसित भारत के पहले प्राकृतिक 'IRA Skin Radiance Serum' ने भी विशेषज्ञों और महिला आगंतुकों की खूब प्रशंसा प्राप्त की।
*आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान का सफल समन्वय*
डॉ. आनंद एवं डॉ. निकिता ने बताया कि उनका उद्देश्य आयुर्वेद की प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के साथ जोड़कर महिलाओं के Hormonal Health, Pregnancy, Maternal Care एवं Preventive Healthcare के क्षेत्र में प्रभावी और सुरक्षित समाधान उपलब्ध कराना है।
*बुंदेलखंड के लिए गौरव का क्षण*
बुंदेलखंड के छोटे से नगर हरपालपुर से निकलकर राज्य स्तरीय मंच पर अपनी पहचान बनाने वाले इस युवा डॉक्टर दंपति की उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बनी हुई है। स्टार्टअप इंडिया की भावना को साकार करते हुए उनकी यह सफलता बुंदेलखंड के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है।

राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर