महिला टी20 विश्व कप में बड़ा उलटफेर, श्रीलंका ने पहली बार न्यूजीलैंड को दी मात
महिला टी20 विश्व कप में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहाँ श्रीलंका ने ग्रुप-बी के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से शिकस्त दे दी। इस टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहला मौका है जब श्रीलंकाई महिला टीम ने कीवी टीम को धूल चटाई है। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 150 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने बेहतरीन जज्बा दिखाते हुए 19.4 ओवरों में 5 विकेट खोकर 153 रन बनाए और ऐतिहासिक जीत अपने नाम कर ली।
शुरुआती झटकों के बाद नीलाक्षिका और कौशानी ने संभाली पारी
151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। हालांकि, सलामी बल्लेबाज विष्मी गुणारत्ने और कप्तान चामरी अट्टापट्टू ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े थे, लेकिन इसके बाद मध्यक्रम लड़खड़ा गया और टीम ने महज 55 रन के कुल स्कोर पर अपने 4 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए।
संकट के समय नीलाक्षिका सिल्वा और कविष्का दिलहारी ने मोर्चा संभाला और पांचवें विकेट के लिए 49 रनों की मूल्यवान साझेदारी कर टीम की मैच में वापसी कराई। दिलहारी के आउट होने के बाद नीलाक्षिका को कौशानी नुथ्यांगना का अच्छा साथ मिला। दोनों ने अंतिम ओवरों में सूझबूझ और आक्रामक बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए टीम को जीत की दहलीज के पार पहुंचाया। नीलाक्षिका सिल्वा ने 37 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से 54 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि कौशानी ने नाबाद 24 रन बनाए। कप्तान चामरी ने भी 27 रनों का अहम योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से नेंसी पटेल ने 2 और ब्री इलिंग ने 1 विकेट हासिल किया।
अर्धशतक से चूकीं अमेलिया केर और सोफी डिवाइन
इससे पहले न्यूजीलैंड की ओर से इसाबेला गेज और जॉर्जिया प्लिमर पारी की शुरुआत करने उतरीं। कीवी टीम की शुरुआत भी धीमी रही और श्रीलंका की मिताली अयोध्या ने इसाबेला (4 रन) को जल्द ही पवेलियन भेजकर पहली सफलता दिलाई। इसके बाद प्लिमर और अमेलिया केर ने संभलकर खेलते हुए पावरप्ले तक कोई और झटका नहीं लगने दिया। निमासा मीपागे ने प्लिमर (18 रन) को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।
शानदार लय में दिख रही कप्तान अमेलिया केर बदकिस्मती से अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर सकीं और 36 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हो गईं। उनके जाने के बाद ब्रुक हालीडे भी सिर्फ 7 रन ही बना सकीं। पूर्व कप्तान सोफी डिवाइन ने भी 30 गेंदों में 4 चौकों और 1 छक्के की बदौलत 45 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन वे भी फिफ्टी से चूक गईं। अंत में मैडी ग्रीन 18 रन और जेस केर 6 रन बनाकर नाबाद लौटीं। श्रीलंका की तरफ से गेंदबाजी में कविशा दिलहारी ने 2 विकेट चटकाए, जबकि मिताली अयोध्या, सगंधिका कुमारी, चामरी अट्टापट्टू और निमाशा मीपेज को 1-1 सफलता मिली।
दोनों टीमों की अंतिम एकादश (Playing-11):
-
श्रीलंका: चामरी अट्टापट्टू (कप्तान), विशमी गुणरत्ने, हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, काव्या कविंदी, मिताली अयोध्या, निमाशा मीपेज।
-
न्यूजीलैंड: इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर (कप्तान), सोफी डिवाइन, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इजी शार्प, जेस केर, नैन्सी पटेल, रोजमेरी मेयर, ब्री इलिंग।

बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद