काशी में अनंत अंबानी की आस्था, बाबा विश्वनाथ के दरबार में टेका माथा
वाराणसी। देश के प्रतिष्ठित उद्योगपति मुकेश अंबानी के सुपुत्र अनंत अंबानी मंगलवार को बाबा विश्वनाथ की नगरी पहुंचे। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में जाकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए और पूरे विधि-विधान के साथ षोडशोपचार पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान विश्वनाथ धाम परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उनकी एक झलक पाने के लिए खासा उत्साह देखा गया।
अन्य देवस्थानों में भी टेका मत्था
बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाने के बाद अनंत अंबानी ने वाराणसी के कुछ अन्य प्रसिद्ध मंदिरों का भी रुख किया और वहां पूजा-अर्चना की। इस धार्मिक यात्रा के दौरान वे पूरी तरह भक्ति-भाव में लीन दिखाई दिए। बाबा के दर्शन के उपरांत उन्होंने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि महादेव के दर्शन पाकर वे खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं और वे यही कामना करते हैं कि बाबा विश्वनाथ की कृपा उनके पूरे परिवार पर सदैव बनी रहे।
निजी विमान से पहुंचे बाबा की नगरी
धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने के बाद अनंत अंबानी ने परिसर से बाहर आकर बाबा धाम को नमन किया और कड़ी सुरक्षा के बीच अपने निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ आगे के लिए रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक, अनंत अंबानी मंगलवार की शाम निजी चार्टर्ड विमान से बाबतपुर हवाई अड्डे पर उतरे थे, जिसके बाद वे सड़क मार्ग से सीधे बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचे। गौरतलब है कि अंबानी परिवार अपनी गहरी धार्मिक आस्था के लिए जाना जाता है और अक्सर देश के विभिन्न पवित्र तीर्थस्थलों पर उनकी पूजा-अर्चना की तस्वीरें सामने आती रहती हैं।

बुलडोजर कार्रवाई पर बयान पड़ा भारी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केस दर्ज
असम में बाढ़ का कहर, 50 लोगों की मौत; 40 अब भी लापता, हालात बेहद गंभीर
मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव, इराक में धमाके और वेस्ट बैंक में खूनी संघर्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
विवाहित बेटियों के हक में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अनुकंपा नियुक्ति से नहीं किया जा सकता वंचित
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद