टेस्ट टीम में नए चेहरों को मौका, न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की प्लेइंग-11 जारी
न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 जून से लंदन में शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सोमवार को अपनी अंतिम एकादश (प्लेइंग इलेवन) का एलान कर दिया है। इस मैच में युवा बल्लेबाज जॉर्डन कॉक्स और तेज गेंदबाज सोनी बेकर को अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में पर्दापण (डेव्यू) करने का सुनहरा मौका मिला है। 23 वर्षीय कॉक्स ने काउंटी चैंपियनशिप में एसेक्स की ओर से शानदार दोहरा शतक जड़कर टीम में अपनी जगह पक्की की है। इससे पहले साल 2024 में न्यूजीलैंड दौरे पर अभ्यास के दौरान अंगूठे की चोट के कारण वे डेब्यू करने से चूक गए थे। वहीं 12 प्रथम श्रेणी मैचों का अनुभव रखने वाले बेकर ऑस्ट्रेलिया में लायंस टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विजेता टीम में चार बड़े बदलाव
इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में खेले गए श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 115 रनों से शिकस्त दी थी। इसके बावजूद मेजबान टीम ने दूसरे टेस्ट के लिए अपने संयोजन में चार महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। तेज गेंदबाज मैट फिशर करीब चार साल से अधिक समय के बाद अपना पहला टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे, जबकि तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देने के लिए जोफ्रा आर्चर की टीम में वापसी हुई है। इंग्लैंड की टीम में ये बड़े बदलाव बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन द्वारा मिड-नाइट कर्फ्यू (देर रात बाहर रहने के नियम) का उल्लंघन करने और उन्हें टीम से बाहर किए जाने के कारण देखने को मिले हैं।
ओली रॉबिन्सन और शोएब बशीर टीम से बाहर
पहले टेस्ट मैच में सात विकेट चटकाकर जीत के नायक बने ओली रॉबिन्सन दाहिने घुटने में दर्द की समस्या के चलते इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उनके अलावा स्पिनर शोएब बशीर को भी अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है, क्योंकि इंग्लैंड ने इस पिच पर बिना किसी विशेषज्ञ स्पिनर के उतरने का फैसला किया है।
नियमित कप्तान बेन स्टोक्स की अनुपस्थिति में अनुभवी बल्लेबाज जो रूट टीम की कमान संभालेंगे, जबकि जेमी स्मिथ विकेटकीपर की भूमिका में नजर आएंगे। दूसरी ओर, केन विलियमसन के अचानक संन्यास की घोषणा के बाद न्यूजीलैंड ने अभी अपनी टीम का एलान नहीं किया है। माना जा रहा है कि रचिन रवींद्र चौथे नंबर पर जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि तीसरे नंबर के लिए हेनरी निकोल्स या विल यंग में से किसी एक को मौका मिल सकता है।
दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की अंतिम एकादश (Playing XI):
बेन डकेट, एमिलियो गे, जैकब बेथेल, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जॉर्डन कॉक्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टोंग, मैथ्यू फिशर और सोनी बेकर।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव
NYC में दो लोगों पर चाकू से हमला, पुलिस हेट क्राइम एंगल से कर रही जांच
GRP के हत्थे चढ़ा ट्रेन चोर, यात्रियों का चोरी हुआ लाखों का सामान मिला