सुशासन तिहार 2026: कुदरगढ़ में अंतिम शिविर संपन्न,
रायपुर : मुख्यमंत्री के सुशासन और जनसंपर्क आधारित प्रशासन के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सुशासन तिहार 2026 के तहत सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुदरगढ़ में अंतिम सुशासन शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किए।
शिविर में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर ओड़गी, कालामांजन, गिरजापुर, पालदनौली, इंदरपुर, धुर, बभना, भंवरखोह, आनंदपुर, करी, कुप्पी, धरसेड़ी, चपदा, रामपुर और बांक सहित आसपास के अनेक ग्रामों के ग्रामीण उपस्थित रहे।
विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने शिविर में पहुंचकर शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही प्राप्त आवेदनों और समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर आमजन को राहत पहुंचाई गई।
मुख्य अतिथि पैकरा ने कहा कि सुशासन तिहार राज्य शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने तथा क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से शासन और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने तथा सेवा वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली।

छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?
सरकार का बड़ा दावा, CJP आंदोलन पर 24 घंटे में चार बार बातचीत की पेशकश
पेपर लीक मामले में कांग्रेस आक्रामक, मोदी सरकार पर जवाबदेही से भागने का आरोप
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला