GST अधिकारी के ससुराल में चोरी, एसी चलाकर आराम से घर खंगाल ले गए चोर
वाराणसी: शिवपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर (नवसाधना स्कूल के पास) में एक बेहद चौंकाने वाली और बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। मेरठ में तैनात जीएसटी अधिकारी शैलेंद्र सिंह के ससुर कुमार विनोद के बंद पड़े आलीशान मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। शातिर चोर घर से करीब 1.90 लाख रुपये नकद और ढाई करोड़ रुपये से अधिक के पुश्तैनी व कीमती जेवरात समेट ले गए। पकड़े जाने के डर से चोर जाते-जाते घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर (DVR) भी उखाड़ ले गए। वारदात की सूचना मिलते ही डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एसओजी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
3 घंटे तक AC चलाकर आराम से की चोरी
पीड़ित कुमार विनोद (मूल निवासी: गोटपा गांव, सासाराम, बिहार) स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के शिष्य हैं। वे 1 जून को परिवार के साथ अपने चाचा की तेरहवीं में शामिल होने बिहार गए थे। चोरों को उनके बाहर जाने की भनक पहले से थी। चोर पीछे की बाउंड्री लांघकर दो मंजिला मकान में दाखिल हुए। शातिरपन की हद यह थी कि चोरों ने कमरों का ताला तोड़ने के बाद वहां लगे एसी (AC) को चालू किया और करीब तीन घंटे तक पूरे इत्मीनान से अलमारियों और लॉकरों को खंगाला।
पड़ोसियों ने दी दरवाजा खुला होने की सूचना
कुमार विनोद के अनुसार, उन्होंने 2 जून की रात 10 बजे तक मोबाइल के जरिए घर के कैमरों की लाइव फुटेज देखी थी, तब सब ठीक था। अगले दिन सुबह कैमरे बंद हो गए। 4 जून की शाम को पड़ोसियों ने फोन कर बताया कि उनके घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है। इसके बाद वे आनन-फानन में वाराणसी पहुंचे। रात 10 बजे जब वे घर के अंदर दाखिल हुए, तो चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा था और तिजोरियां टूटी हुई थीं।
तीन महिलाओं के पुश्तैनी गहने और हीरे का मंगलसूत्र गायब
पीड़ित के बेटे वैभव कुमार सिंह ने बताया कि चोरी गए आभूषणों में उनकी मां, पत्नी और बहन के जेवरात शामिल थे। उनकी बहन विनीता सिंह के पति शैलेंद्र सिंह मेरठ में जीएसटी विभाग में अधिकारी हैं। लगातार ट्रांसफर होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से उनके गहने भी इसी मकान में रखे हुए थे।
चोरी हुए सामान की लिस्ट:
-
नकदी: अलमारी में रखे 1 लाख रुपये और पत्नी के पास मौजूद 90 हजार रुपये (कुल 1.90 लाख)।
-
गहने: हीरे का मंगलसूत्र, सोने के 8 हार, 12 सेट चूड़ियां, 4 कड़े, कई सोने की चेन, अंगूठियां, नथिया, टीका, कान की बालियां।
-
पुश्तैनी और धार्मिक सामान: 100 साल से भी ज्यादा पुराने पुश्तैनी गहने, चांदी के 75 से अधिक सिक्के, चांदी के बर्तन और धार्मिक महत्व की विशेष अंगूठियां।
घरेलू स्टाफ पर गहराया शक, पुलिस की कई टीमें गठित
कुमार विनोद ने पुलिस को दी तहरीर में घर पर साफ-सफाई, बागवानी और दूध देने वाले एक कर्मचारी पर सीधा शक जताया है। उसे परिवार के बाहर रहने की पूरी जानकारी थी और वारदात के बाद से ही उसका मोबाइल फोन बंद है और वह लापता है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी कैंट और एसओजी की टीमों ने खोजी कुत्तों और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ मौके का मुआयना किया। हालांकि चोर डीवीआर ले गए हैं, लेकिन पुलिस ने आसपास के रास्तों और रिहायशी इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज अपने कब्जे में ले लिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही हैं।
वाराणसी की दूसरी सबसे बड़ी चोरी यह वारदात पिछले साल भेलूपुर के तुलसीघाट पर संकट मोचन मंदिर के महंत विश्वंभर नाथ मिश्र के घर हुई करोड़ों की चोरी के बाद दूसरी सबसे बड़ी घटना मानी जा रही है। महंत के घर से भी करीब डेढ़ करोड़ के हीरे-मोती और 100 साल पुराने आभूषण चोरी हुए थे, जब उनका परिवार दिल्ली गया था। पुलिस ने उस मामले में मुठभेड़ के बाद आरोपियों को दबोचा था।

पपेट आर्टिस्ट राहुल मिश्रा की भावुक कहानी, चोरी हुए जॉनी-जोजो आखिर कैसे लौटे वापस?
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की तुलना केजरीवाल से क्यों?
राजस्थान में इबोला का संदिग्ध मामला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
युद्धविराम समझौते को बड़ा झटका: हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं सरफेस-टू-एयर मिसाइलें
Petrol-Diesel Rate Today: आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम या कीमतें रहीं स्थिर? जानें ताजा रेट
शी जिनपिंग की यात्रा से पहले उत्तर कोरिया का बड़ा कदम: किम जोंग उन ने समुद्र में दिखाई नए युद्धपोत की ताकत
जंतर-मंतर पर CJP का महा-मंथन: दिल्ली पहुंचे फाउंडर अभिजीत दीपके, प्रदर्शनकारियों से की तिरंगा लाने की अपील
घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा भाव, आज कितना देना होगा पैसा?
कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव