Mhow में नर्मदा जल आपूर्ति पाइपलाइन फटने से अफरा-तफरी
महू। शहर में गुरुवार सुबह उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई जब जलूद से इंदौर को नर्मदा जल पहुंचाने वाली मुख्य पाइप लाइन अचानक फट गई। देखते ही देखते लाखों लीटर पानी तेज दबाव के साथ बाहर निकलने लगा, जिससे महू के कई इलाके जलमग्न हो गए और सड़कें नदी जैसी दिखने लगीं। इस हादसे का सीधा असर इंदौर शहर की पेयजल व्यवस्था पर भी पड़ा है।
इंदौर की 50 पानी टंकियों में सप्लाई ठप
इस मुख्य पाइप लाइन के जरिए इंदौर शहर की करीब 80 पानी की टंकियों तक नर्मदा जल पहुंचाया जाता है। पाइप लाइन फटने के कारण लगभग 50 टंकियों में पानी नहीं पहुंच सका, जिससे इंदौर के कई बड़े इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई है। घटना के बाद नगर निगम और जल आपूर्ति विभाग की चिंता बढ़ गई है और अधिकारी तुरंत मौके पर स्थिति संभालने पहुंचे।
महू की सड़कें बनीं नदी, यातायात रोकना पड़ा
पानी का बहाव इतना तेज था कि महू शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए। वन विभाग कार्यालय, छावनी परिषद क्षेत्र, सेंट्रल स्ट्रीट, ड्रीमलैंड, आरफियम और राज मोहल्ला सहित कई इलाकों में पानी भर गया। तेज बहाव के कारण कुछ दोपहिया वाहन गिर गए और लोगों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हुई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ड्रीमलैंड चौराहे से डीएसओआई चौराहे तक का रास्ता अस्थायी रूप से बंद कर दिया और मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया।
दुकानों और दफ्तरों में भरा पानी, भारी नुकसान
सड़कों से बहता हुआ पानी महू के गैरिसन मैदान, छावनी परिषद के गार्डन, एसबीआई बैंक परिसर और मालवा कॉम्प्लेक्स में घुस गया। मालवा कॉम्प्लेक्स की करीब 25 से 30 दुकानों को इस पानी से भारी नुकसान पहुँचा है। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों में रखे कीमती उपकरण और कई दफ्तरों के कंप्यूटर पानी में डूब गए, जिससे स्थानीय व्यापारियों को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।
10 साल पुरानी पाइप लाइन में वेल्डिंग प्लेट निकलने से हुआ हादसा
जल प्रदाय विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह पाइप लाइन करीब 10 साल पुरानी है। इसमें पहले की गई एक वेल्डिंग की प्लेट अचानक निकल जाने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। सूचना मिलते ही तकनीकी टीमों ने सबसे पहले पानी निकालने का काम शुरू किया और क्षतिग्रस्त हिस्से तक पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गईं। अधिकारियों का कहना है कि युद्ध स्तर पर काम चालू है और जल्द ही पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।

मानवाधिकार हनन की नई सीमाएं: वैश्विक चिंताओं के बीच तिब्बत में बीजिंग की दमनकारी नीतियां
ओपनिंग डे पर किसने मारी बाजी? ‘है जवानी तो इश्क होना है’, ‘बंदर’ और ‘पेद्दी’ के आंकड़े आए सामने
बिहार में सुरक्षा कटौती पर मचे घमासान के बीच आवास से सुरक्षाकर्मी वापस भेजे जाने पर शीर्ष सुर्खियां:
GST वसूली में यूपी अव्वल, राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ दर्ज की शानदार बढ़ोतरी
फराह खान के व्लॉग में साथ दिखे वरुण धवन, क्या सुलझ गया वाशु भगनानी विवाद?
"UNGA में भारत का पाकिस्तान को दोटूक: यह वैश्विक मंच है, झूठ की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री नहीं"
तीन महीने तक लापता रहा शख्स, कंकाल मिलने पर सामने आई हत्या की कहानी