केरल की राजनीति में हलचल, पूर्व CM पिनाराई विजयन और बेटी के घर ED की रेड
कन्नूर/तिरुवनंतपुरम: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है। केंद्रीय एजेंसी की यह कार्रवाई कन्नूर और तिरुवनंतपुरम समेत करीब 10 से 12 अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ चल रही है। जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई पूर्व सीएम की बेटी वीणा विजयन की कंपनी से जुड़े एक मामले को लेकर की जा रही है।
बेटी की कंपनी पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह छापेमारी पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी वीणा विजयन की आईटी कंपनी ‘एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस’ (Exalogic Solutions) से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है। आरोप है कि एक निजी माइनिंग कंपनी 'कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड' (CMRL) ने वीणा विजयन की कंपनी को करीब 1.72 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया था, जबकि इस राशि के बदले कंपनी द्वारा कोई सेवा नहीं दी गई थी।
हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलते ही एक्शन
यह कार्रवाई केरल हाई कोर्ट द्वारा उस याचिका को खारिज करने के ठीक एक दिन बाद हुई है, जिसमें सीएमआरएल (CMRL) कंपनी ने ईडी की इस जांच पर रोक लगाने की मांग की थी। कोर्ट से मंजूरी मिलते ही ईडी की टीमों ने सुबह-सुबह पूर्व सीएम के सरकारी और किराए के आवास, उनकी बेटी के घर और कंपनी के दफ्तरों पर एक साथ दस्तक दे दी।
नेताओं और करीबियों के घर भी छानबीन
ईडी की इस बड़ी कार्रवाई के दायरे में केवल पूर्व मुख्यमंत्री का परिवार ही नहीं, बल्कि उनके कुछ करीबी और रिश्तेदार भी आए हैं। खबरों के अनुसार, जांच टीम ने पूर्व मंत्री और वीणा विजयन के पति पी.ए. मोहम्मद रियास के परिसरों पर भी तलाशी ली है। एजेंसी इस मामले से जुड़े सभी डिजिटल डिवाइस और वित्तीय दस्तावेजों को खंगाल रही है।

पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए
कैलाश विजयवर्गीय के निवास पर सुरक्षा अलर्ट, विरोध कर रहे दंपति को पुलिस ने हिरासत में लिया