सुशासन तिहार से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास- वर्षों से लंबित समस्या का मौके पर हुआ निराकरण
रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आयोजित “सुशासन तिहार 2026” आम जनता के लिए भरोसे और राहत का सशक्त माध्यम बनता जा रहा है। शासन की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन अब गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर रहा है, जिससे आमजन में व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। इसी कड़ी में मरवाही विकासखंड के ग्राम पड़खुरी निवासी जीवन लाल यादव को सुशासन तिहार शिविर के दौरान मौके पर ही उनका लंबित बी-1 दस्तावेज उपलब्ध कराया गया।
वर्षों का इंतजार और कार्यालयों के चक्करों से मिली मुक्ति
ग्राम पड़खुरी निवासी जीवन लाल यादव अपनी कृषि भूमि से संबंधित आवश्यक बी-1 दस्तावेज प्राप्त करने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। कई बार शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने के बावजूद तकनीकी कारणों से उन्हें यह दस्तावेज नहीं मिल पा रहा था। इसी बीच उन्हें सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित होने वाले जन समस्या निवारण शिविर की जानकारी मिली, जिससे प्रेरित होकर वे राजस्व विभाग के स्टॉल पर पहुंचे। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने मामले में तत्परता और संवेदनशीलता दिखाते हुए उनके आवेदन की तत्काल ऑनलाइन व ऑन-स्पॉट जांच की। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर मौके पर ही उन्हें बी-1 दस्तावेज का प्रिंट सौंप दिया गया।
समय और आर्थिक संसाधनों की हो रही बचत
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और सरल समाधान सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और जनकेंद्रित बनाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सीधे शिविर आयोजित होने से ग्रामीणों को अब छोटी-छोटी समस्याओं के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय नहीं दौड़ना पड़ता। इससे न केवल लोगों के समय और आर्थिक संसाधनों की बचत हो रही है, बल्कि शासन और जनता के बीच की दूरी भी कम हुई है।
हितग्राही ने माना सुशासन तिहार को वरदान
दस्तावेज हाथ में मिलते ही जीवन लाल यादव के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ दिखाई दी। उन्होंने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार हम ग्रामीणों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। जो काम महीनों से अटका था, वह आज चंद मिनटों में बिना किसी परेशानी के पूरा हो गया। प्रशासन की इस कार्यप्रणाली में आया सकारात्मक बदलाव सराहनीय है। उन्होंने इस संवेदनशील और त्वरित न्याय आधारित व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया ।

पंजाब कांग्रेस की बैठक पर सस्पेंस खत्म, टलने के बाद आज ही होगी मीटिंग
अनशन खत्म करने से पहले सोनम वांगचुक की सरकार से बड़ी मांग, पत्र लिखकर रखी शर्त
सीमा राजभर पर बलिया में मुकदमा दर्ज, सपा की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष पर कार्रवाई
शिवसेना विवाद: उद्धव गुट की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, बागी सांसदों और लोकसभा सचिवालय को नोटिस
क्वाड बैठक में जयशंकर का बड़ा बयान, स्वतंत्र और समावेशी हिंद-प्रशांत पर दिया जोर
सावधान! मध्य प्रदेश में 'चड्डी-बनियान गैंग' की दस्तक, पुलिस ने जारी की चेतावनी
पेपर लीक को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 10 साल में 152 मामले, लेकिन कार्रवाई नहीं
भोजशाला मामले में नया मोड़, नमाज स्थल को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विवाद
अवैध निर्माण पर सख्ती, निगम ने 50+ बिल्डिंग नक्शे जांच के दायरे में लिए