यूपी में नए सियासी समीकरण की आहट, राहुल गांधी ने बढ़ाया मायावती की ओर दोस्ती का हाथ
लखनऊ: कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का पैगाम लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के घर पहुंचे कांग्रेस दिग्गजों को खाली हाथ वापस आना पड़ा। बसपा सुप्रीमो ने कांग्रेस शिष्टमंडल से मुलाकात करने से साफ मना कर दिया, जिसके बाद कांग्रेसी नेता सिर्फ मुख्य द्वार पर अपनी हाजिरी लगवाकर लौट गए। हालांकि, कांग्रेस नेताओं ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि यह केवल एक शिष्टाचार भेंट थी।
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती इन दिनों लखनऊ स्थित अपने आवास पर हैं। जैसे ही कांग्रेस नेताओं को इसकी भनक लगी, कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष व सांसद तनुज पुनिया अन्य नेताओं के साथ उनके बंगले पर जा पहुंचे। उन्होंने अंदर मुलाकात का संदेश भिजवाया। सियासी गलियारों में चर्चा है कि ये नेता राहुल गांधी का कोई खास संदेश लेकर वहां पहुंचे थे।
माना जा रहा है कि कांग्रेस नेता आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर गठबंधन या किसी रणनीतिक मुद्दे पर बातचीत की उम्मीद से गए थे, लेकिन मायावती ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया और मिलने से इनकार कर दिया। बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम या निमंत्रण के मायावती के द्वार पर जाने को लेकर अब उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने कहा:"मायावती जी दलित समाज की एक बड़ी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हैं। ऐसे में एक शिष्टाचार के नाते उनका कुशलक्षेम पूछना हमारा कर्तव्य बनता है। हमने एंट्री रजिस्टर पर अपना नाम दर्ज करवा दिया है। भविष्य में जब भी वे समय देंगी, हम उनसे दोबारा मुलाकात करने आएंगे।"

बड़वानी के डायल-112 हीरोज
मध्यप्रदेश वैश्विक वन्य जीव संरक्षण का बना रोल मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
श्रम साथी बनकर विद्यार्थी दिलाएंगे उद्यमियों को स्टार रेटिंग
समान नागरिक संहिता उच्च स्तरीय समिति जिलों में जाकर नागरिकों के प्राप्त करेगी सुझाव
48वीं जूनियर राष्ट्रीय रोइंग चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश का शानदार प्रदर्शन
उपभोक्ता हित में अन्य विभागों से समन्वय बढ़ाकर कार्य करे खाद्य विभाग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यसभा चुनाव से पहले NDA को झटका, विपक्षी गठबंधन ने बढ़ाई टेंशन
कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह, 35 विधायक हाईकमान से करेंगे मुलाकात
प्रधानमंत्री 23 मई को रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र
पत्नी की मौत के मामले में फरार समर्थ सिंह ने पुलिस के सामने किया सरेंडर