बीनागंज जंगल में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, नीलगाय का शिकार करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
बीनागंज। वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वन विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की है। बीनागंज के जंगलों में छापामार कार्रवाई करते हुए भोपाल से आए शिकारियों के एक गिरोह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नीलगाय का शिकार कर रहे थे। वन विभाग की टीम ने मौके से भारी मात्रा में हथियार और शिकार से जुड़े सबूत बरामद किए हैं। जब्त सामग्री में एक 315 बोर राइफल, 7 जिंदा कारतूस, 2 खाली खोखे, 3 धारदार छुरियां और एक बंका शामिल है। इसके अलावा नीलगाय का मांस और उसके कटे हुए पैर पन्नियों में भरे हुए पाए गए, जिससे शिकार की पुष्टि हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुईज़ अली (पिता तैयब अली), तनवीर (पिता अब्दुल जब्बार), फरहान खान (पिता चांद मियां), मोहसिन (पिता अब्दुल हकीम) और सागर सिंह (पिता पन्नू राजपूत) के रूप में हुई है। बीनागंज फॉरेस्ट रेंजर ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52, 41, 92 तथा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 50 और 51 के तहत मामला दर्ज किया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में शिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

प्रधानमंत्री 23 मई को रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा युवाओं को देंगे नियुक्ति पत्र
पत्नी की मौत के मामले में फरार समर्थ सिंह ने पुलिस के सामने किया सरेंडर
कागजी कार्रवाई पर रोक, नई ट्रांसफर पॉलिसी में डिजिटल ट्रांसफर ही मान्य
3 साल बाद बस्तर में लौटेगा पारंपरिक फिश फेस्टिवल, तैयारियां शुरू
माउंट एवरेस्ट पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़, नेपाल रूट से एक दिन में 274 लोग पहुंचे टॉप
तेल सप्लाई पर असर का खतरा! होर्मुज स्ट्रेट शुल्क मुद्दे पर ईरान-ओमान वार्ता
क्या NDA में शामिल होगी DMK? स्टालिन को साथ लाने की अटकलें तेज
रेल मंडल में नई नियुक्ति: दिनेश कुमार कलामे होंगे मुख्य जिला आयुक्त स्काउट
अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित और आसान बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स
‘फेयरीटेल जैसी शादी की उम्मीद न रखें’, रिद्धि डोगरा ने रिश्तों पर दी बड़ी सीख