सरकारी नौकरी और निजी धंधा: सरगुजा में स्वास्थ्य कर्मी बने मार्केटिंग कंपनी के 'वेलनेस कोच'।
सरगुजा में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बने मार्केटिंग कंपनी के 'कोच', विभाग ने जांच के बाद दिए कड़ी कार्रवाई के संकेत
सरगुजा|सरगुजा जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निगरानी में कमी का लाभ उठाकर विभाग के कुछ कर्मचारी सरकारी ड्यूटी के बजाय निजी मार्केटिंग कंपनियों के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। यही कारण है कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा रही हैं। हाल ही में एक वीडियो उजागर हुआ है, जिसमें लुंड्रा क्षेत्र के धौरपुर और सखौली में पदस्थ स्वास्थ्य कर्मी एक निजी मार्केटिंग कंपनी के 'वेलनेस कोच' के रूप में प्रचार करते दिख रहे हैं। ये कर्मचारी अपना फोटो लगा टोकन जारी कर निजी कंपनी के उत्पादों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं।
लाखों की कमाई और टूर पैकेज का दावा वीडियो में धौरपुर क्षेत्र के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी सोयबर सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह लखनपुर के एक सिनेमाघर में निजी कंपनी की मार्केटिंग करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वे इस काम से हर महीने लाखों रुपये कमाने और आकर्षक टूर पैकेज मिलने का दावा भी कर रहे हैं। प्रियंका सिंह वीडियो में यह कहती दिख रही हैं कि केवल सरकारी नौकरी में रहकर ऐसे पैकेज पाना संभव नहीं था। हैरानी की बात यह है कि प्रचार के दौरान सरकारी कार्यक्रमों के वीडियो का उपयोग निजी कंपनी की मार्केटिंग के लिए किया जा रहा है।
अधिकारियों ने दी चेतावनी इस गंभीर मामले पर संभाग के संयुक्त संचालक डॉ. अनिल शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि यह कृत्य सरकारी सेवा शर्तों का खुला उल्लंघन है और इस पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) ने भी मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मियों को नोटिस जारी करने की बात कही है।

राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास