कलयुगी पिता का क्रूर चेहरा: कानपुर में पिता ने जुड़वां बेटियों को दी रूह कंपा देने वाली मौत।
कानपुर में पिता ने की जुड़वां बेटियों की नृशंस हत्या
कानपुर| के किदवईनगर, के-ब्लॉक स्थित त्रिमूर्ति अपार्टमेंट में शनिवार देर रात एक पिता की हैवानियत सामने आई। आरोपी शशिरंजन मिश्रा ने अपनी 11 वर्षीय जुड़वां बेटियों, रिद्धि और सिद्धि की अत्यंत क्रूरता से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले दोनों मासूमों का गला घोंटा, फिर मौत सुनिश्चित करने के लिए उनके गले पर चापड़ (धारदार हथियार) रखकर हथौड़े से वार किए। वारदात को अंजाम देने से पहले उसने बच्चियों को कोई नशीला पदार्थ भी खिलाया था। यह पूरी रूह कंपा देने वाली घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।
हत्याकांड को अंजाम देने के करीब डेढ़ घंटे बाद, आरोपी ने स्वयं तड़के पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को बेडरूम के फर्श पर बच्चियों के लहूलुहान शव मिले। उस वक्त आरोपी की पत्नी रेशमा अपने छह साल के बेटे के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी। जब पुलिस ने उसे जगाकर घटना की जानकारी दी, तो वह सुध-बुध खो बैठी।
साजिश और गिरफ्तारी पुलिस ने आरोपी शशिरंजन को हिरासत में ले लिया है, हालांकि उसने अभी तक हत्या के पीछे की स्पष्ट वजह नहीं बताई है। मूल रूप से बिहार के गया निवासी शशिरंजन चंडीगढ़ की एक फार्मा कंपनी में सेल्स मैनेजर है। उसने 2014 में पश्चिम बंगाल की रेशमा से प्रेम विवाह किया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल चापड़ पांच दिन पहले ही खरीदा था, जिससे साफ है कि वह काफी समय से इस घिनौनी साजिश को रच रहा था। पत्नी के अनुसार, शशिरंजन नशे का आदी है और बेहद गुस्सैल स्वभाव का है।

राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास