छत्तीसगढ़ में अप्रैल में ही 'नौतपा' का अहसास: 43 डिग्री पहुंचा पारा
रायपुर: छत्तीसगढ़ में अप्रैल के महीने में ही भीषण गर्मी ने 'नौतपा' जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। तपिश और लू के कारण दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है और अघोषित कर्फ्यू जैसा नजारा दिखने लगता है। आज, 18 अप्रैल 2026 को प्रदेश का अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि नमी का स्तर गिरकर महज 11% रह गया है।
राजधानी रायपुर में पारा 43 डिग्री और बिलासपुर में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने 16 से 19 अप्रैल के बीच रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में लू (हीटवेव) का यलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और बढ़ोतरी होने की आशंका है, जिससे गर्मी का सितम और बढ़ेगा।

मैदान पर तकरार के संकेत? सुयश शर्मा का एग्रेसिव सेलिब्रेशन चर्चा में
तेहरान ने रखी शर्त: बातचीत से पहले ये मांग पूरी करे अमेरिका
Raipur Traffic: नहीं भरा ई-चालान तो जब्त होगी गाड़ी, पुलिस का सख्त अलर्ट
जनेऊ उतरवाने के आरोपों से गरमाई राजनीति, BJP ने उठाए सवाल
‘भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे’—CM योगी ने बहुगुणा को किया नमन
IPL के बीच पुराना विवाद गरमाया, श्रीसंत ने हरभजन को किया ब्लॉक
US-इज़राइल हमले के दावों पर सवाल, मोजतबा खामेनेई की हालत को लेकर चर्चा
चोट से उबरकर टीम से जुड़े स्टार्क, दिल्ली कैपिटल्स की बढ़ी ताकत