जबलपुर के तेवर में बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग, मची अफरातफरी
जबलपुर। ड़ाघाट स्थित तेवर में देर रात बुरादा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। अंजनी माता मंदिर के पास स्थित इस फैक्ट्री में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घटना से आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी व भगदड़ मच गई। लोग परिवार सहित घरों से दूर चले गए थे। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्रि हादसे में लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। बताया गया है कि तेवर में अमन खुराना व तरुण पटेल द्वारा किराए की जगह लेकर बुरादा फैक्टरी का संचालन कर रहे थे। जहां पर देर रात अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया, जिसकी लपटें दूर दूर तक दिखाई देने लगी। आसपास रहने वाले लोगों ने देखा तो घरों से बाहर निकल आए, जिन्होने पहले तो अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की बढ़ती लपटें देख तत्काल दमकल विभाग को खबर दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आगजनी की घटना में फैक्टरी में रखी मशीने, टीन शेड, बुरादे की बोरियां, कच्चा माल जलकर खाक हो गया। घटना स्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। वहीं मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने बिजली की आपूर्ति भी तत्काल बंद कर दी थी। आगजनी में जनहानि तो नहीं हुई है लेकिन फैक्टरी में रखा लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया।

राहुल गांधी का बड़ा दावा: विपक्ष ने संसद में संविधान पर होने वाले हमले को विफल किया।
अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
हॉर्मुज पर फिर संकट: ईरान ने लगाया सैन्य कंट्रोल
भोपाल में 50 हजार शिक्षकों की हुंकार: "25 साल की सेवा के बाद अब परीक्षा की कैसी शर्त?"
तालाब में नहाने गई चार सहेलियां डूबीं, दो को ग्रामीणों ने बचाया, दो की दर्दनाक मौत
प्रशासनिक लापरवाही की इंतहा: सरकारी कागजों में मार दिए गए 17 जिंदा वोटर, कलेक्टर सख्त
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।
भाई की शादी में शामिल होगा दुष्कर्म का दोषी, पुलिस की चूक के बावजूद मिली सशर्त पेरोल
ममता के गढ़ में CM यादव का 'डोर टू डोर' कैंपेन, सत्ता परिवर्तन का किया दावा