SRH के लिए खुशखबरी: पैट कमिंस को मिली फिटनेस क्लियरेंस, प्लेइंग XI पर सस्पेंस
आईपीएल 2026 के दूसरे चरण से पहले पैट कमिंस की वापसी की खबर ने सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ी राहत दी है। ताजा स्कैन के बाद उन्हें गेंदबाजी करने की पूरी मंजूरी मिल गई है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 16 अप्रैल को जारी बयान में कहा, 'पैट कमिंस को सिडनी में उनकी पीठ की ताजा जांच के बाद बिना किसी प्रतिबंध के गेंदबाजी फिर से शुरू करने की पूरी अनुमति दे दी गई है।' बोर्ड ने यह भी साफ किया कि उनकी पुरानी बैक इंजरी अब पूरी तरह ठीक हो चुकी है।
लंबे समय से चल रही थी चोट की समस्या
कमिंस पिछले साल से पीठ की चोट से जूझ रहे थे, जिसके कारण वह आईपीएल 2026 के शुरुआती पांच मैचों में नहीं खेल पाए। इस चोट ने उन्हें कई बड़े टूर्नामेंट्स से भी दूर रखा था। सीजन शुरू होने से पहले कमिंस ने अपनी योजना को लेकर कहा था, 'मैं फिर से गेंदबाजी कर रहा हूं और हमने टूर्नामेंट के बीच तक मुझे पूरी तरह फिट करने की योजना बनाई है। अगर सब ठीक रहा, तो मैं टूर्नामेंट के दूसरे हिस्से और फाइनल में खेलूंगा।'
टीम से जल्द जुड़ेंगे कमिंस
अब उम्मीद है कि पैट कमिंस जल्द ही भारत लौटकर एसआरएच टीम से जुड़ेंगे। इस बीच टीम ने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर अपनी लय हासिल कर ली है, जो सीजन की खराब शुरुआत के बाद बड़ा संकेत है।
क्या सीएसके के खिलाफ खेलेंगे?
हालांकि कमिंस को फिटनेस क्लियरेंस मिल गई है, लेकिन उन्हें तुरंत मैदान में उतारने की जल्दबाजी नहीं की जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी वापसी 25 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से हो सकती है। इसका मतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अगला मुकाबला वह शायद मिस कर सकते हैं। टीम मैनेजमेंट उनके वर्कलोड और मैच फिटनेस को ध्यान में रखते हुए सावधानी से फैसला लेना चाहता है।
कप्तानी भी संभाल सकते हैं कमिंस
कमिंस की वापसी के साथ ही वह टीम की कप्तानी भी फिर से संभाल सकते हैं, जो फिलहाल ईशान किशन के पास है। उनकी मौजूदगी एसआरएच के गेंदबाजी आक्रमण को और संतुलन देगी, खासकर तब जब प्लेऑफ की रेस और ज्यादा रोमांचक होती जा रही है।
युवा खिलाड़ियों को मिला था मौका
कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम ने प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका दिया, जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन कर टीम को मजबूती दी। अब कमिंस की वापसी से टीम का कॉम्बिनेशन और मजबूत नजर आ रहा है।

राशिफल 15 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Pradeep Agrawal बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचे थे, तभी हुआ विवाद
कार्यालय में महिला सहकर्मी को घूरना अनैतिक, लेकिन अपराध नहीं
“अगर नीयत साफ है तो शब्दों का खेल करने की जरूरत नहीं”
लोन चुकाने के लिए बना तांत्रिक, फर्जी बाबा गिरफ्तार
MP में आयुष्मान योजना से बाहर अस्पतालों को राहत, NABH सर्टिफिकेट की समयसीमा बढ़ी
‘बंगाल को आतंक, माफिया राज और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया’