महाबा में सनसनीखेज हत्या: अंधेरे में बढ़ते कदम, CCTV में कैद हुआ राज
महोबा | जिले में शहर के एक मोहल्ले में सोमवार की देर रात सिपाही की छोटी बहन की मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी घर से 300 मीटर दूर पहाड़ी के जंगल में शव फेंककर भाग गया। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। युवती का भाई जनपद सोनभद्र में कांस्टेबल के पद पर तैनात है।युवती पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी परिजन ने तय कर दी थी। सात जुलाई को बरात आना थी। परिजन शादी की तैयारियों में जुटे थे। सोमवार रात युवती परिजन के साथ घर पर थी।
घर से करीब 300 मीटर दूर मिला शव
देर रात जब परिजन सो गए तो युवती घर से निकल गई। मंगलवार सुबह छह बजे परिजन उठे तो युवती गायब मिली। खोजबीन करने पर घर से करीब 300 मीटर दूर स्थित पहाड़ के किनारे उसका शव मिला। युवती के चेहरे पर चोट के निशान थे और उसकी आंख स्पष्ट नहीं दिख रही थी।
मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि
सूचना पर अपर एसपी वंदना सिंह, कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय, फाॅरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। युवती के भाई ने बताया कि बहन कक्षा 12 तक पढ़ी थी और सात जुलाई को उसकी शादी होना थी।
कुछ संदिग्ध लोगों के नाम आए हैं सामने
मार्च माह में उसकी सगाई हो गई थी। जांच में प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की बात सामने आई है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि युवती का शव मिलने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। कुछ संदिग्ध लोगों के नाम सामने आए हैं। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का लग रहा है।
रात दो बजे के बाद युवती घर से अकेली निकली
जांच में जुटी पुलिस ने घर के बगल में ही लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। बताया जा रहा है कि रात दो बजे के बाद युवती अकेली घर से निकलते दिखी है। जहां युवती का घर हैं वह आबादी का आखिरी हिस्सा है। इसके बाद खाली जमीन पड़ी है और पहाड़ है।
तीन लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस ने परिजन को एक साथ बैठाकर उनसे बातचीत की। पुलिस ने यह जानना चाहा कि युवती किन-किन लोगों को जानती व पहचानती थी और परिजन को किस पर शंका है। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

‘सरगुजा छेरी बैंक’ मॉडल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रही आर्थिक आज़ादी की नई राह
एक्सटेंशन रिफॉर्म (आत्मा) योजना से गोविंद जायसवाल की बढ़ी आमदनी
टीकमगढ़ के डायल 112 हीरोज: दो एफआरव्ही वाहनों की त्वरित मदद से 12 घायलों को पहुँचाया अस्पताल
सामुदायिक पुलिसिंग से बाल विवाह रोकने में मिलीं मध्यप्रदेश पुलिस को सफलताएं
अनुसूचित जाति बालक प्री-मेट्रिक छात्रावास में शिक्षा, अनुशासन और कैरियर मार्गदर्शन से संवरता भविष्य
महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों के सशक्तिकरण के लिये प्रदेश में संवेदनशील और दूरदर्शी नीतियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दसवीं बोर्ड टॉपर कु. प्रतिभा सोलंकी को प्रोत्साहनस्वरूप मिलेंगे एक लाख रुपये : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल में ‘टू आईसी मॉडल’ लागू—हर थाने में अब दो टीआई तैनात
विश्व मलेरिया दिवस पर विशेष