CG बोर्ड परीक्षा की आंसरशीट में लिखा गया भावुक नोट, सोशल मीडिया पर वायरल
रायपुर|छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और अब छात्रों को सिर्फ परिणाम का इंतजार है. जांच के दौरान शिक्षकों को कई उत्तर पुस्तिकाओं में सवालों के बजाय भावनात्मक अपीलें और अजीब संदेश देखने को मिले, जिसने सभी को चौंका दिया|
भावनात्मक अपीलों का सहारा
कई छात्रों ने अच्छे अंक पाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाए. किसी ने धार्मिक आस्था का सहारा लिया तो किसी ने अपनी निजी परिस्थितियों का हवाला दिया. एक छात्र ने पूरी कॉपी में हनुमान चालीसा लिखते हुए परीक्षक से आग्रह किया कि अगर वे भगवान हनुमान के भक्त हैं, तो उसे पास कर दें. वहीं, एक छात्रा ने अपनी शादी का जिक्र करते हुए लिखा कि उसे 33 अंक देकर आशीर्वाद दिया जाए, ताकि उसकी शादी में कोई बाधा न आए|
काॅपी में किया व्यक्तिगत परिस्थितियों का जिक्र
इसके अलावा कुछ छात्रों ने परिवार की आर्थिक स्थिति का हवाला देकर सहानुभूति जताने की कोशिश की. एक छात्र ने लिखा कि वह नीट की तैयारी में व्यस्त था, इसलिए बोर्ड परीक्षा की तैयारी नहीं कर पाया और उसे पास कर दिया जाए|
मूल्यांकन हुआ पूरा
जानकारी के मुताबिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी की कुल 2,66,173 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच पूरी हो चुकी है. हालांकि इस बार ऐसे मामलों की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में कम रही, लेकिन जो उदाहरण सामने आए, उन्होंने मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों को हैरान कर दिया|
छात्राओं की संख्या रही अधिक
इस शैक्षणिक सत्र में 10वीं कक्षा में 3,23,687 और 12वीं में 2,46,862 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था. खास बात यह रही कि दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक रही, जिससे यह संकेत मिलता है कि प्रदेश में बेटियों की शिक्षा के प्रति रुझान लगातार बढ़ रहा है|

राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास