लंबे समय से चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, जुआरियों में मची भगदड़
जबलपुर। बेलबाग के भानतलैया मयूर कला मूर्तिकार के सामने बिजली के खम्बे के नीचे चल रहे जुआंफड़ पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ मच गई। यहां तक कि जुआंड़ी आसपास के घरों के अंदर घुस गए, जिन्हे पुलिस ने पकड़कर बाहर निकाला। पुलिस ने मौके से 10 जुआंडिय़ों को गिरफ्तार कर एक लाख 6 हजार रुपए जब्त किए है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मचा रहा।
पुलिस के अनुसार मयूरकला मूर्तिकार के पास खुले में लम्बे समय से जुआंफड़ संचालित किया जा रहा है। बीती रात भी जुआंड़ी ताशपत्तों पर लाखों रुपए के दांव लगा रहे थे। खबर मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी, पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ मच गई, यहां तक कि पुलिस से बचने के लिए जुआंड़ी आसपास रहने वाले लोगों के घरों के अंदर घुस गए। जिन्हे पुलिस ने पकड़कर बाहर निकाला। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों में हड़कम्प मचा रहा, कई लोग घरों से बाहर आ गए। पुलिस ने मौके से जवाहर अहिरवार उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम पंचायत पंडाखेड़ा पनागर, विक्की उर्फ कृष्ण कुमार पटवा उम्र 35 वर्ष निवासी कांचघर घमापुर, सोहेल अख्तर उम्र 49 वर्ष निवासी गली नम्बर 1 मक्कानगर हनुमानताल, सुशील राय उम्र 36 वर्ष निवासी त्रिमूर्तिनगर गोहलपुर, पिं्रस रैकवार उम्र 18 वर्ष निवासी खाई मोहल्ला हनुमानताल, बालचंद जैन उम्र 48 वर्ष निवासी जैन मंदिर के बाजू हनुमानताल, बेड़ीलाल अहिरवार उम्र 48 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड महाराजपुर अधारताल, रितेश साहू उम्र 32 वर्ष निवासी अन्ना मोहल्ला शारदा चौक गढ़ा, राजा गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी प्रेमसागर पुलिस चैकी के पास हनुमानताल, रोहित चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी चैधरी मोहल्ला बेलबाग को पकड़ा है। पुलिस ने जुआडिय़ों के पास से ताश के 52 पत्ते व नगदी 1 लाख 6 हजार रूपये नगद जब्त किए है। जुआंफड़ पकडऩे में थाना प्रभारी घमापुर एसआई दिनेश गौतम, थाना बेलबाग के एसआई विजय धुर्वे, प्रधान आरक्षक सुरेश मिश्रा, मुकेश धुर्वे, आरक्षक विद्यासागर, अजीत, उमेश कुमार, विनीत शुक्ला, थाना घमापुर प्रधान आरक्षक रविन्द्र सोनी, , आरक्षक बबलू पाण्डे, धीरज, सुभाष की सराहनीय भूमिका रही।

राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास