बॉक्स ऑफिस पर टक्कर: ‘डकैत’ ने रिलीज होते ही ‘धुरंधर 2’ की बराबरी की?
फिल्म 'धुरंधर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चौथा वीक चल रहा है। यह फिल्म अब भी करोड़ों में कमाई कर रही है। अब तक ऐसा था कि यह अकेले बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही थी। कल, 10 अप्रैल को इसके सामने फिल्म 'डकैत' रिलीज हुई। दर्शकों की उत्सुकता यह जानने में थी कि आखिर 'धुरंधर 2' के सामने रिलीज होने वाली यह फिल्म कैसी ओपनिंग लेती है? जानिए इस रिपोर्ट में..
कैसी रही 'डकैत' की शुरुआत?
अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'डकैत' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें भरपूर एक्शन भी है। क्रिटिक्स से इसे मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है। कमाई की बात करें तो सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, कल शुक्रवार को इस फिल्म ने 6.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'डकैत' का बजट 70 से 80 करोड़ रुपये के करीब है। इस हिसाब से फिल्म की शुरुआत औसत रही है।
'धुरंधर 2' का कैसा रहा प्रदर्शन?
फिल्म ''धुरंधर 2' ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड नाम किए हैं और 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है। मगर, यहां सवाल यह है कि फिल्म 'डकैत' के आने से इस पर क्या असर पड़ा? तो जवाब है कि कमाई में गिरावट देखी गई है। यूं तो फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई में बीते दो दिनों से लगातार गिरावट देखी जा रही थी। और, यह सिलसिला कल भी जारी रहा। फिल्म ने गुरुवार को 7.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, कल शुक्रवार को 23वे दिन का कलेक्शन 6.70 करोड़ रुपये रहा। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1055.19 करोड़ रुपये हो गया है।
क्या 'डकैत' ने कर डाल 'धुरंधर 2' की बराबरी
फिल्म 'डकैत' ने ओपनिंग डे पर 6.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, 'धुरंधर 2' ने अदिवि शेष की फिल्म के रिलीज वाले दिन यानी कल शुक्रवार को 6.70 करोड़ रुपये कमाए। 'धुरंधर 2' सिर्फ मामूली अंतर से 'डकैत' से आगे रही। हालांकि, 'डकैत' की रिलीज का रणवीर सिंह की स्पाई एक्शन फिल्म पर असर पड़ा है या नहीं; इसका सही-सही आंकलन वीकएंड पर हो पाएगा।
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने की इतनी कमाई
भारतीय फिल्मों 'धुरंधर 2' और 'डकैत' के बीच हॉलीवुड फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' भी भारतीय सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित कर रही है। दिलचस्प बात यह है कि कल 16वें दिन इसकी कमाई में बीते दिन के मुकाबले इजाफा देखा गया। इस फिल्म ने गुरुवार को 15वें दिन 1.60 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, कल शुक्रवार को कमाई 1.85 करोड़ रुपये रही। भारत में इस फिल्म ने 46.72 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई चार हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है।

क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ