बोरवेल से नहीं बच सके भागीरथ, CM मोहन यादव ने परिजनों को 4 लाख की मदद दी
Ujjain News: उज्जैन में बोरवेल में गिरे 3 साल के भागीरथ की मौत हो गई. लगभग 21 घंटे तक चले रेस्क्यू में बच्चे का शव बरामद किया गया है. गुरुवार देर शाम खेलते-खेलते बोरवेल में जा गिरा था. जिसके बाद 70 फीट गहराई में फंस गया था. जिसके बाद से ही बचाव दल रेस्क्यू में जुटी हुई थी.
बोरवेल के समानांतर खोदा गया 70 फीट गहरा गड्ढा
पूरा मामला बड़नगर के झालरिया का है. यहां गुरुवार को बच्चा खेलते-खेलते अचानक बोरवेल में गिर गया था. जिसके बाद वह लगभग 70 फीट गहराई में जाकर फंस गया. बच्चे को निकालने के लिए एसडीआरएफ समेत बचाव टीम मौके पर पहुंची थी. इसके बाद जेसीबी के जरिए बोरवेल के समानांतर में ही 70 फीट का गहरा गड्ढा खोदा गया. 21 घंटे के रेस्क्यू के बाद भी मासूम को बचाया ना जा सका.
CM मोहन यादव ने आर्थिक सहायता का किया ऐलान
मासूम की मौत पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है. साथ ही परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिाय साइट एक्स पर ट्वीट करके लिखा, ‘उज्जैन के बड़नगर अंतर्गत झलारिया गांव में बोरवेल में गिरे 3 वर्षीय भागीरथ के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, SDERF और NDRF की टीम द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश बालक को नहीं बचाया जा सका. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं. सरकार की ओर से परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहने की शक्ति दें. ओम शांति!’

मां के सामने बोरवेल में गिरा था मासूम
प्रवीण देवासी राजस्थान के पाली जिले के रहने वाले हैं. तीन दिनों से वे झालरिया में खेत चराने के लिए रुके थे. प्रवीण का 3 साल का बेटा भागीरथ खेत के पास ही खेल रहा था, तभी मां के सामने ही मासूम खेलते-खेलते बोरवेल में गिर गया. बताया जा रहा है कि बच्चे ने पत्थर से बोरवेल का ढक्कन हटाया था, इसके बाद वह उसे बाल्टी समझकर बैठ गया और बोरवेल के अंदर गिर गया.

क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ