यूपी में आज योगी कैबिनेट की अहम बैठक, कई बड़े फैसलों की तैयारी
लखनऊ|मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें उद्योग और समाज कल्याण समेत कई विभागों के कई दर्जन प्रस्ताव पास होने की संभावना है। सभी संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव और अपर मुख्य सचिव से पूरी तैयारी से आने के लिए कहा गया है।
आईएएस रजनीश चंद्र ने मांगा वीआरएस
यूपी काडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी रजनीश चंद्र ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) के लिए आवेदन किया है। उन्होंने 30 अप्रैल 2026 से निजी कारणों के आधार पर वीआरएस देने की मांग की है। वे वर्तमान में विशेष सचिव, ग्राम्य विकास के पद पर तैनात हैं। रजनीश चंद्र का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक शेष है। शासन के सूत्रों के मुताबिक, उनका आवेदन पत्र केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) भेज दिया गया है।
कार्मिकों को 31 मई तक देनी होगी स्व-मूल्यांकन आख्या
प्रमुख सचिव, कार्मिक एम देवराज की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्ष 2025-26 में सभी स्तरों के राज्यकर्मियों की वार्षिक प्रविष्टियां ऑनलाइन लिखे जाने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया 30 अप्रैल जेनरेट की जाएगी। समूह क, ख व ग के अधिकारियों व कर्मचारियों को स्व-मूल्यांकन आख्या 31 मई तक पोर्टल पर उपलब्ध करानी होगी। समूह घ के कार्मिकों की वार्षिक प्रविष्टि उनके नियंत्रक प्राधिकारी दर्ज करेंगे।प्रतिवेदक, समीक्षक और स्वीकर्ता अधिकारी क्रमश: 31 जुलाई, 30 सितंबर और 31 दिसंबर तक अपना-अपना मंतव्य अंकित करेंगे। निर्धारित अवधि तक संबंधित अधिकारियों ने अपने स्तर पर कमेंट नहीं लिखा तो यह ऑटो फॉरवर्ड हो जाएगा।
7 व 8 अप्रैल को एआई लर्निंग
प्रदेश में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आईजीओटी कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर चार घंटे की एआई से संबंधित लर्निंग पूरी करने के लिए कहा गया है। कार्मिक विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी कार्मिक 7 व 8 अप्रैल को शाम 4 बजे से 6 बजे तक आईजीओटी पोर्टल पर यह कोर्स पूरा करें।

भोपाल मंडल में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन
बिना वैध अनुमति इलाज कर रहे 32 पाकिस्तानी डॉक्टर, जांच तेज
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
Amazon India का मेगा निवेश, वेलफेयर और ऑपरेशंस पर 2800 करोड़ रुपये
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी