सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी
Symptoms of Breast Cancer:ब्रेस्ट महिलाओं में होने वाली सबसे आम और गंभीर बीमारियों में से एक है, लेकिन इसके शुरुआती लक्षण अक्सर नजरअंदाज कर दिए जाते हैं। बदलती लाइफस्टाइल, हार्मोनल बदलाव और जागरूकता की कमी इसके मामलों को बढ़ा रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि महिलाएं अपने शरीर में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों को गंभीरता से लें। कई बार महिलाएं अपनी त्वचा में दिखने वाले इन बदलावों को सामान्य समझकर टाल देती हैं, जो आगे चलकर बड़ी समस्या बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि शुरुआती स्टेज में इस बीमारी के संकेत बहुत हल्के होते हैं, इसलिए जागरूकता की कमी के कारण समय पर पहचान नहीं हो पाती।अगर समय रहते इसके लक्षणों को पहचान लिया जाए, तो इसका इलाज संभव है और मरीज पूरी तरह स्वस्थ भी हो सकती है। इस लेख में हम आपको ब्रेस्ट कैंसर के शुरुआती लक्षणों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
1. ब्रेस्ट में गांठ
- ब्रेस्ट या अंडरआर्म में किसी तरह की कठोर गांठ महसूस होना इस बीमारी का सबसे सामान्य संकेत माना जाता है।
- यह गांठ कई बार दर्द रहित होती है, इसलिए महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती हैं।
- हालांकि हर गांठ कैंसर नहीं होती, लेकिन लंबे समय तक बनी रहने वाली गांठ की जांच जरूरी है।
2. ब्रेस्ट के आकार में बदलाव
- अगर अचानक एक ब्रेस्ट का आकार बदलने लगे या उसमें सूजन, भारीपन या असमानता महसूस हो, तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।
- यह अंदरूनी बदलाव का संकेत हो सकता है।
- ऐसा होने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।
3. त्वचा में बदलाव
- ब्रेस्ट की त्वचा पर गड्ढे पड़ना, लालिमा आना या त्वचा का मोटा होना भी चेतावनी संकेत हो सकते हैं।
- कुछ मामलों में त्वचा संतरे के छिलके जैसी दिखने लगती है, जो एक गंभीर लक्षण माना जाता है।
4. निप्पल में बदलाव
- निप्पल का अंदर की ओर धंसना या उससे खून या किसी तरह का तरल निकलना असामान्य स्थिति है।
- ये संक्रमण भी हो सकता है, लेकिन कई बार यह कैंसर का शुरुआती संकेत भी होता है, इसलिए तुरंत जांच जरूरी है।
5. दर्द होना
- ब्रेस्ट में लगातार दर्द, जलन या असहजता महसूस होना, खासकर एक ही जगह पर, सामान्य नहीं माना जाता।
- हालांकि हर दर्द कैंसर का संकेत नहीं होता, लेकिन लंबे समय तक बना रहने वाला दर्द नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
इन सभी लक्षणों का समय पर ध्यान रखना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना ही सबसे सुरक्षित तरीका है।

अच्छी नींद और सेहत के लिए जानें सोने की सबसे सही दिशा
हैदराबाद का चमत्कार: 800 साल पुराने मंदिर में पानी पर तैर रहा है भारी-भरकम पत्थर
अक्षय तृतीया 2026: आज मनेगा महापर्व, जानें खरीदारी का शुभ मुहूर्त और महत्व
राशिफल 19 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार