अप्रैल माह के प्रमुख व्रत और त्यौहार
सनातन धर्म में अप्रैल के माह में कई बड़े व्रत-त्योहार पड़ेंगे। हनुमान जयंती, बैशाखी, सीता नवमी और अक्षय तृतीया जैसे प्रमुख त्योहार अप्रैल के महीने में आने वाले हैं।इसी दौरान मोहिनी एकादशी का व्रत सहित कई व्रत किए जाएंगे, जिनका हिंदू धर्म व शास्त्रों में बहुत खास महत्व बताया गया है।
हिंदू धर्म में हनुमान जयंती का खास महत्व है। इस साल 2 अप्रैल, गुरुवार के दिन हनुमान जयंती का त्योहार मनाया जाएगा। चैत्र मास की शुक्ल पूर्णिमा तिथि के दिन बजरंगबली का जन्म हुआ था। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा करने से भक्तों को शुभ फल प्राप्त होता है। साथ ही, जीवन से भय दूर होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर चैत्र पूर्णिमा आती है, जो इस 2 अप्रैल, गुरुवार के दिन है। कहा जाता है की इस दिन व्रत करने से साधक की मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं और साथ ही भगवान की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। इस दिन विशेष रूप से चंद्रमा की पूजा करने का विधान होता है।
वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहा जाता है जो इस बार 13 अप्रैल, सोमवार को पड़ रही है। पद्म पुराण में इस एकादशी तिथि का खास महत्व बताया गया है। मान्यता है की इसका व्रत करने से पापों को नाश होता है। साथ ही, अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।
बैसाखी त्योहार इस बार 14 अप्रैल, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा , जो किसानों के लिए बहुत खास पर्व है। इस दिन किसान अच्छी फसल के लिए भगवान का शुक्रिया करते हैं। बैसाखी के दिन घर को साफ करके सजाया जाता है और कई प्रकार के पकवान बनाने की भी इस दिन परंपरा होती है।
अप्रैल 2026 व्रत-त्योहार
हनुमानजयंती 2 अप्रैल, गुरुवार
चैत्र पूर्णिमा 2 अप्रैल, गुरुवार
वरुथिनी एकादशी 13अप्रैल, सोमवार
बैसाखी 14 अप्रैल, मंगलवार
बुध प्रदोष व्रत 15 अप्रैल, बुधवार
परशुराम जयंती 19 अप्रैल, रविवार
अक्षय तृतीया 19 अप्रैल, रविवार
गंगा सप्तमी 23 अप्रैल, गुरुवार
बगलामुखी जयंती 24 अप्रैल, शुक्रवार
सीता नवमी 25 अप्रैल, शनिवार
मोहिनी एकादशी 27 अप्रैल, सोमवार
भौम प्रदोष व्रत 28 अप्रैल, मंगलवार
नृसिंह जयंती 30 अप्रैल, गुरुवार

यात्रा का मजा बिना प्रदूषण बढ़ाए, अपनाएं ये 7 ग्रीन ट्रैवल टिप्स
गर्मियों में रोड ट्रिप का प्लान? ये 10 टिप्स बनाएंगे सफर सुरक्षित और आसान
कहीं लिवर डिटॉक्स का चक्कर पड़ न जाए भारी, विशेषज्ञ की चेतावनी
IND vs AFG: कोहली की जगह चुना गया नया बल्लेबाज, फैंस की नजरें उस पर टिकीं
एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
फर्जी हस्ताक्षर या सियासी साजिश? TMC में दस्तावेज लीक से बढ़ा विवाद
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला