शराब दुकान के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, महू-नीमच हाईवे जाम
महू-नीमच। रोड स्थित चिनार वैली और अदिति विहार कालोनी के बीच प्रस्तावित शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं ने मंगलवार रात को उग्र विरोध प्रदर्शन किया. महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्य मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया. करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन में काफी संख्या में महिलाएं इकठ्ठा हो गई. इस प्रदर्शन के दौरान महिलाएं शराब दुकान नहीं खुलेंगी…नहीं खुलेंगी के नारे लगाते हुए नजर आईं।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
म बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने रहवासियों को समझाइश दी. इसके बाद करीब 1 घंटे बाद रात 11 बजे रास्ता जाम समाप्त हुआ. जानकारी के अनुसार महू-पीथमपुर हाईवे पर चिनार वैली और अदिति विहार कॉलोनी के बीच शराब दुकान प्रस्तावित है. इस शराब दुकान का महिलाएं लंबे समय से विरोध कर रही हैं।
हाथ में लाठी लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी महिलाएं
शुक्रवार रात को ही हाईवे से प्रस्तावित दुकान तक जाने वाले मार्ग पर पोकलेन मशीन बुलाकर खुदाई करवा दी. वहीं मंगलवार रात को शराब दुकान लगाने को लेकर कुछ वाहन मौके पर पहुंचे तो रहवासी तुरंत हाईवे पर पहुंचे. इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मुंह पर रुमाल बांधकर और हाथ में लाठी लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही थी।
सड़क पर लाइन से पत्थर रख दिए थे
महिलाओं ने हाईवे जाम करने के लिए पूरी सड़क पर लाइन से पत्थर रख दिए. मामले की सूचना मिलने पर एसडीओपी ललित सिंह सिकरवार व थाना प्रभारी अमित कुमार के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंचा, जहां अधिकारियों ने महिलाओं के समझाया और करीब 1 घंटे बाद प्रदर्शन शांत हुआ।

पपेट आर्टिस्ट राहुल मिश्रा की भावुक कहानी, चोरी हुए जॉनी-जोजो आखिर कैसे लौटे वापस?
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की तुलना केजरीवाल से क्यों?
राजस्थान में इबोला का संदिग्ध मामला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
युद्धविराम समझौते को बड़ा झटका: हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं सरफेस-टू-एयर मिसाइलें
Petrol-Diesel Rate Today: आज बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम या कीमतें रहीं स्थिर? जानें ताजा रेट
शी जिनपिंग की यात्रा से पहले उत्तर कोरिया का बड़ा कदम: किम जोंग उन ने समुद्र में दिखाई नए युद्धपोत की ताकत
जंतर-मंतर पर CJP का महा-मंथन: दिल्ली पहुंचे फाउंडर अभिजीत दीपके, प्रदर्शनकारियों से की तिरंगा लाने की अपील
घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर के ताजा भाव, आज कितना देना होगा पैसा?
कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव