रियलमी 16 5जी भारत में जल्द होगा लॉन्च
नई दिल्ली। भारत में रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन रियलमी 16 5जी के लॉन्च की घोषणा कर दी है। यह स्मार्टफोन 2 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही फलीपकार्ट व अन्य प्लेटफॉर्म्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000एमएएच की पावरफुल बैटरी है, जो 60वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। कंपनी इस बैटरी पर छह साल की वारंटी भी दे रही है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें डायमेंसिटी 6400 टर्बो प्रोसेसर दिया गया है, जो स्मूद एक्सपीरियंस देने का दावा करता है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा आईआईएस सपोर्ट के साथ मिलेगा, जबकि फ्रंट में भी 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। खास बात यह है कि इसमें ‘सेल्फी मिरर’ के साथ नया कैमरा डिजाइन देखने को मिलेगा। फोन में 6.57 इंच का एफएचडी प्लस अमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
इसके अलावा स्टीरियो स्पीकर्स और एडवांस कूलिंग सिस्टम भी इसमें शामिल हैं। यह स्मार्टफोन एंड्राएड 16 आधारित रियलमी यूआई 7.0 पर चलेगा और कंपनी तीन साल के ओएस अपडेट व चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है। इसकी शुरुआती कीमत 30,000 रुपये से कम रहने की संभावना है। डिजाइन के मामले में यह फोन आईफोन जैसे प्रीमियम लुक के साथ आता है और आईपी 66, आईपी 68 व आईपी69 रेटिंग के साथ धूल-पानी से सुरक्षित रहेगा।

राशिफल 21 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
नक्सल मुक्त क्षेत्र में विकास की सौगात : साहेबिन कछार में गिरधर सोरी और जुगसाय गोड को मिला जीवन का नया सहारा
‘बिहान’ योजना से बदल रही ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर, बिलासो बाई बनीं ‘लखपति दीदी’
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रद्धेय बृजमोहन मिश्रा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि मंत्री के निवास पर पहुंचकर वर-वधू को दिया आशीर्वाद
कृषि मंत्री नेताम ने मिट्टी एवं बीजों की पूजा की और ट्रैक्टर चलाकर बीजों की बुआई की
महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
जल गंगा संवर्धन अभियान से जल संरक्षण की दिशा में हुआ अभूतपूर्व कार्य
पानी बचाना हमारी जरूरत भी है और जिम्मेदारी भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर