गैस सिलेंडर संकट पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस
गैस सिलेंडर संकट पर सड़कों पर उतरी कांग्रेस
सिर पर खाली सिलेंडर रख किया प्रदर्शन, चौराहे पर जलाया चूल्हा
छतरपुर। मध्य प्रदेश में रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कमी और कालाबाजारी के खिलाफ जिला कांग्रेस ने जोरदार विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करते हुए सिर पर खाली गैस सिलेंडर रखकर रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू हुआ, जो शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए छत्रसाल चौराहे पर समाप्त हुआ। यहां कार्यकर्ताओं ने टेंट लगाकर सड़क के बीच चूल्हा जलाया और प्रतीकात्मक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कोरोना काल और नोटबंदी के बाद अब गैस सिलेंडर की समस्या से आम जनता जूझ रही है, जबकि कालाबाजारी चरम पर पहुंच गई है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष गगन यादव ने कहा कि गैस की किल्लत के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार इस मुद्दे पर कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने मांग की कि गैस आपूर्ति व्यवस्था को तुरंत सुधारा जाए और कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

ममता बनर्जी का बड़ा दावा—इस बार भी TMC की ही सरकार बनेगी!
पुलिस के खिलाफ फूटा पत्रकारों का ज्वालामुखी, “एसपी हटाओ” के नारों से दहला छतरपुर
सिद्ध नाथ का कार्यकाल 6 माह बढ़ा, गृह मंत्री का बड़ा बयान
सागर रबारी का इस्तीफा, गुजरात में AAP को बड़ा झटका
Dindori के चंद्रागढ़ बालक आश्रम में फिर बड़ी लापरवाही
West Central Railway Employees Union के महामंत्री मुकेश गालव ने की सौजन्य भेंट
भारत-न्यूजीलैंड FTA साइन, 100% भारतीय निर्यात अब टैक्स-फ्री
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
बिलासपुर के 8 साल के अद्विक ने किया बड़ा कमाल
आज़ादी के 78 साल बाद गांव में पहली बार आई बिजली