छतरपुर में रामनवमी की धूम: ढोल-नगाड़ों की थाप पर गूंजा शहर, रामालय कार्यालय का भव्य शुभारंभ
छतरपुर में रामनवमी की धूम: ढोल-नगाड़ों की थाप पर गूंजा शहर, रामालय कार्यालय का भव्य शुभारंभ
छतरपुर। छतरपुर शहर में रामनवमी महोत्सव को लेकर इस वर्ष जबरदस्त धार्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है। श्री राम सेवा समिति द्वारा रामालय कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही शहर का माहौल पूरी तरह राममय हो गया है।
सोमवार 16 मार्च की शाम रामचरितमानस मैदान में विधिवत पूजन-अर्चन के साथ रामालय कार्यालय का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हिंदू संगठनों और रामभक्तों की टोलियां ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ जुलूस के रूप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं।
पूरे आयोजन में भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। साधु-संतों की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। वर्ष 2026 में भगवान श्रीराम के पावन प्रकटोत्सव रामनवमी के अवसर पर शहर में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार निकलने वाली भव्य शोभायात्रा विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।
शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ आकर्षक झांकियां भी शामिल होंगी, जिनमें भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। समिति ने स्पष्ट किया है कि आयोजन के दौरान तेज आवाज वाले डीजे पर प्रतिबंध रहेगा और पारंपरिक वाद्य यंत्रों को ही प्राथमिकता दी जाएगी। श्री राम सेवा समिति ने शहर के सभी रामभक्तों और धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

ममता बनर्जी का बड़ा दावा—इस बार भी TMC की ही सरकार बनेगी!
पुलिस के खिलाफ फूटा पत्रकारों का ज्वालामुखी, “एसपी हटाओ” के नारों से दहला छतरपुर
सिद्ध नाथ का कार्यकाल 6 माह बढ़ा, गृह मंत्री का बड़ा बयान
सागर रबारी का इस्तीफा, गुजरात में AAP को बड़ा झटका
Dindori के चंद्रागढ़ बालक आश्रम में फिर बड़ी लापरवाही
West Central Railway Employees Union के महामंत्री मुकेश गालव ने की सौजन्य भेंट
भारत-न्यूजीलैंड FTA साइन, 100% भारतीय निर्यात अब टैक्स-फ्री
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
बिलासपुर के 8 साल के अद्विक ने किया बड़ा कमाल
आज़ादी के 78 साल बाद गांव में पहली बार आई बिजली