जिला प्रशासन की अवैध गैस सिलेंडर के विरुद्ध कार्यवाही
जिला प्रशासन की अवैध गैस सिलेंडर के विरुद्ध कार्यवाही
गैस एजेंसी से 97, राजेंद्र गुप्ता के मकान से छोटे 10 सिलेंडर और अदिति स्वीट्स से 5, बमीठा से 10 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
छतरपुर। प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अरजरिया द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के अवैध रूप से भंडारण एवं कालाबाजारी के संबंध में जांच दल गठित किया गया है। जांच दल द्वारा शुक्रवार को सूचना के आधार पर चंद्रनगर में तीन स्थानों में छापेमार कार्यवाही करते हुई जांच की गई। जांच के दौरान चंद्रनगर इण्डेन गैस एजेंसी के गोदाम में 14 केजी के 71 सिलेंडर ज्यादा खाली, 19 केजी के 2 सिलेंडर ज्यादा खाली, 5 केजी के 11 सिलेंडर ज्यादा खाली और 10 केजी के 13 सिलेंडर ज्यादा खाली गैस सिलेंडर अधिक पाए जाने पर 97 गैस सिलेंडर जब्त करने की कार्यवाही की गई। इसके अलावा राजेंद्र गुप्ता निवासी चंद्रनगर के मकान में जांच करने पर 5 केजी के 10 गैस सिलेंडर अवैध रूप से भण्डारित पाए जाने पर उक्त अनुसार कुल 10 गैस सिलेंडर जब्त करने की कार्यवाही की गई और व्यवसायिक प्रतिष्ठान अदिति स्वीट्स चंद्रनगर द्वारा 5 घरेलु सिलेंडर के व्यवसायिक दुरूपयोग पाया गया। उक्त गैस सिलेन्डर जब्त करने की कार्यवाही की गई। बमीठा में अनिल गुप्ता (रवि गुप्ता) के व्यवसायिक प्रतिष्ठान की जांच करने पर पृथक श्रेणी के 10 गैस सिलेंडर रिफिलर उपकरण अवैध रूप से भंडारित पाए जाने पर सभी गैस सिलेंडर को जब्त किया गया है। जांच दल में कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार सुप्रिया बागरी, सहायक आपूर्ति अधिकारी जितेंद्र बर्मन एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी ऋषि शर्मा उपस्थित रहे।

एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन
पुलिस ऑपरेशन सफल, 47 माओवादी सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद