बिजावर विधानसभा में शिक्षा के मंदिरों का होगा कायाकल्प
बिजावर विधानसभा में शिक्षा के मंदिरों का होगा कायाकल्प
आधा दर्जन स्कूलों के भवन निर्माण हेतु स्वीकृत हुए 1.59 करोड़
बिजावर। मध्य प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बिजावर विधानसभा क्षेत्र के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी है। क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला की अनुशंसा पर शासन ने क्षेत्र के 6 सरकारी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में भवन निर्माण कार्यों के लिए 159.62 लाख रुपये (लगभग 1.60 करोड़) की राशि को मंजूरी प्रदान की है।
मंत्री उदय प्रताप सिंह द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह राशि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नई शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन और मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशानुसार स्वीकृत की गई है। शिक्षा मंत्री ने विधायक श्री शुक्ला को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे स्वयं इन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा की समीक्षा करें, ताकि क्षेत्र के बच्चों को जल्द से जल्द बेहतर बुनियादी सुविधाएँ मिल सकें।
इन स्कूलों का बदलेगा स्वरूप
बिजावर विधायक राजेश शुक्ला बबलू ने बताया कि प्रशासन द्वारा जारी स्वीकृति के अनुसार, बिजावर क्षेत्र के छह प्रमुख विद्यालयों में निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसमें चपनेर माध्यमिक शाला के लिए सर्वाधिक 51 लाख रुपये और बहादुर जू का पुरवा प्राथमिक शाला के लिए 43.26 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा व्यारदा पुरवा, गणेश गंज और उदयन पुरवा की प्राथमिक शालाओं के लिए 18.25-18.25 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई है। साथ ही लखनगुवां स्कूल के भवन निर्माण हेतु 10.61 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इन सभी कार्यों पर कुल 159.62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
क्षेत्र में हर्ष की लहर
वहीं दूसरी ओर विधायक राजेश शुक्ला बबलू के प्रयासों से मिली इस बड़ी स्वीकृति के बाद क्षेत्र के शिक्षा जगत और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। भवन निर्माण से सरकारी स्कूलों में बच्चों के बैठने की व्यवस्था सुधरेगी और शैक्षणिक वातावरण में सुधार होगा।

एमपी में 2025 बैच के IAS अधिकारियों की पोस्टिंग, प्रशासन को मिले नए चेहरे
किसानों के लिए खुशखबरी, 9 मई तक कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग, खरीदी जारी
हीटवेव का कहर जारी, 10 राज्यों में अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मध्य प्रदेश में 'सूर्यदेव' के तेवर तल्ख: 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 22 जिलों में 'लू' का अलर्ट
AAP की नींव में संघर्ष, केजरीवाल बोले- 9 किलो तक कम हो गया था वजन
पुलिस ऑपरेशन सफल, 47 माओवादी सरेंडर, भारी मात्रा में हथियार बरामद