जंगल में चल रही जेसीबी रेंजर ने पकड़ी, मामला पंजीबद्ध
जंगल में चल रही जेसीबी रेंजर ने पकड़ी, मामला पंजीबद्ध
बकस्वाहा । वन परिक्षेत्र बकस्वाहा के अंतर्गत चाचाई सेमरा के जंगल कक्ष क्रमांक 257 बीट सुम्मेरपुरा में बीती रात एक जेसीबी चल रही थी। मुखबिर से प्राप्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बकस्वाहा रेंजर लवप्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी को जप्त किया और धारा 331 के तहत पंजीबद्ध किया है। चूंकि जेसीबी अभी नई है और उसमें नम्बर नहीं डला है इस कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन सूत्रों का कहना है कि जो जेसीबी जप्त की है वह एक भाजपा नेता और नगर पंचायत अध्यक्ष के रिश्तेदार की है। जेसीबी के रजिस्टे्रशन के कागजाद मिलते ही अपराध में नाम भी उजागर होंगे। रेंजर बकस्वाहा से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि जो जेसीबी अवैध रूप से जंगल की सफाई कर रही थी जंगल में जेसीबी चलाने की कोई अनुमति नहीं थी जिस कारण से जप्त किया गया है।

राशिफल 26 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
अमरावती में नाबालिग पर अत्याचार, मां और सौतेले पिता पर आरोप
आम आदमी पार्टी में टूट का असर, अरविंद केजरीवाल की सियासत पर बड़ा सवाल
अशोक शर्मा हो सकते हैं साडा अध्यक्ष ?
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में बेटियां सुरक्षित नहीं: रैली में Yogi Adityanath का बड़ा बयान
इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत