प्रभारी कलेक्टर ने बड़ामलहरा के पीरा में मौके पर फसल के पंजीयन का सत्यापन किया
प्रभारी कलेक्टर ने बड़ामलहरा के पीरा में मौके पर फसल के पंजीयन का सत्यापन किया
लापरवाही पर पटवारी, सर्वेयर, समिति प्रबंधक और ऑपरेटर पर दिए कार्यवाही के निर्देश
छतरपुर। प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ नम: शिवाय अरजरिया ने बड़ामलहरा क्षेत्र के ग्राम पीरा में उपार्जन पंजीयन का मौके पर फसल का अवलोकन करते हुए सत्यापन किया। मौके पर किसान का पंजीयन बड़ामहलरा की बजाय गौरिहार अंतर्गत पाया गया और मसूर की जगह गेंहू की फसल पाई गई।
प्रभारी कलेक्टर श्री अरजरिया ने बोई गई फसल का मौके पर परीक्षण कर पाया कि किसान जीतेन्द्र सिंह ने रकबे 33, 30, 29, 40 एवं 77 पर लगभग 9 हेक्टेयर भूमि पर मसूर का पंजीयन गौरिहार की सेवा सहकारी समिति पचवरा में कराया गया है।
प्रथम दृष्ट्या पाया गया कि पीरा बड़ामलहरा का व्यक्ति गौरिहार में फसल बेंचने का पंजीयन क्यों कराएगा। लापरवाही पाए जाने पर प्रभारी कलेक्टर ने एसडीएम बड़ामलहरा को पटवारी हल्का पीरा गजेन्द्र सिंह गौड़, सर्वेयर, कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

राशिफल 26 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
अमरावती में नाबालिग पर अत्याचार, मां और सौतेले पिता पर आरोप
आम आदमी पार्टी में टूट का असर, अरविंद केजरीवाल की सियासत पर बड़ा सवाल
अशोक शर्मा हो सकते हैं साडा अध्यक्ष ?
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में बेटियां सुरक्षित नहीं: रैली में Yogi Adityanath का बड़ा बयान
इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत