देशभर के हिल स्टेशनों में अव्वल रहा Pachmarhi, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिला सम्मान
भोपाल: मध्य प्रदेश के पचमढ़ी की शिमला या किसी दूसरे हिल स्टेशन से तुलना नहीं होगी, बल्कि पचमढ़ी से देश के दूसरे हिल स्टेशन को आंका जाएगा. दरअसल, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी ने देशभर के सभी हिल स्टेशन को पछाड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किया है. जर्मनी के बर्लिन में आईटीबी बर्लिन ट्रैवल मार्ट में प्रदेश के प्रसिद्ध हिल स्टेशन पचमढ़ी को प्रतिष्ठित ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रान्ज सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया है.
पचमढ़ी में बढ़ेगी विदेशी मेहमानों की संख्या
यह सम्मान ग्लोबल सस्टेनेबल टूरिज्म काउंसिल से मान्यता प्राप्त संस्था नीदरलैंड के ग्रीन डेस्टिनेशंस फाउंडेशन द्वारा दिया गया है. जिसके बाद पचमढ़ी अंतराष्ट्रीय गौरव हासिल करने वाला देश का पहला हिल स्टेशन बन गया है. मध्य प्रदेश की तरफ से यह सम्मान उज्जैन कमिश्नर आशीष सिंह ने प्राप्त किया है.
पर्यटन विभाग लगातार छू रहा नई ऊंचाइयां
मध्य प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने इस सम्मान पर खुशी जताते हुए कहा, "मध्य प्रदेश का पर्यटन विभाग लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है. पचमढ़ी को ये सम्मान मिलने से पता चलता है कि प्रदेश पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय संस्कृति को सहेजने की दिशा में बेहतर काम कर रहा है. यह उपलब्धि से पचमढ़ी वैश्विक स्तर पर सस्टेनेबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित होगा और इसके चलते अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी."
ग्रीन डेस्टिनेशंस ब्रान्ज सर्टिफिकेट के लिए फाउंडेशन द्वारा सूक्ष्म मूल्यांकन प्रक्रिया रखी गई है. इसमें देशभर के हिल स्टेशनों का कई मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया. इसमें देखा गया कि डेस्टिनेशन का मैनेजमेंट किस तरह का है. इसके अलावा वहां के प्राकृतिक एवं परिदृष्य, पर्यावरण और जलवायु, संस्कृति एवं परंपरा, सामाजिक कल्याण और व्यापारिक संचार जैसे 6 प्रमुख विषयों पर 75 मापदंड निर्धारित किए गए. इन मापदंडों के आधार पर देशभर के सभी हिल स्टेशनों को आंका गया. इसमें पचमढ़ी ने 10 में से 6.5 का स्कोर हासिल किया.

राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास