OTT Release This Week: इस सप्ताह ओटीटी पर बिखरेंगे मनोरंजन के कई रंग; रिलीज होंगी ये सीरीज और फिल्में
होली स्पेशल मार्च का पहला वीक बेहद खास है। रंग-गुलाल और गुझिया की मिठास के साथ लोग अपनों के बीच यह त्योहार सेलिब्रेट करेंगे। मगर, जहां अपनों का साथ हो तो, बढ़िया सिनेमा भी याद आ जाता है। इस वीक जो दर्शक मनोरंजन के लिए कुछ स्पेशल ढूंढ रहे हैं तो उनके लिए ओटीटी पर ढेर सारे ऑप्शन हैं। सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कई फिल्में और सीरीज इस सप्ताह ओटीटी पर दस्तक देंगी।
सूबेदार
अनिल कपूर अभिनीत फिल्म 'सूबेदार' इस सप्ताह की लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म 5 मार्च 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस फिल्म में अनिल कपूर का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म में राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, मोना सिंह और फैसल मलिक भी हैं।
हैलो बच्चों
विनीत कुमार सिंह अभिनीत सीरीज 'हैलो बच्चों' इस सप्ताह ओटीटी पर दस्तक देगी। यह वेब सीरीज फिजिक्सवाला अलख पांडे की जिंदगी पर आधारित है। 'हैलो बच्चों' नेटफ्लिक्स पर 6 मार्च से स्ट्रीम होगी। इसमें विक्रम कोचर, गिरजा ओक गोडबोले, नमन जैन, सोनू कुमार यादव, अंशुल डोगरा और सतेंद्र सोनी जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
जब खुली किताब
पंकज कपूर और डिंपल कपाडिया अभिनीत फिल्म 'जब खुली किताब' इस सप्ताह ओटीटी पर दस्तक देगी। इस फिल्म का ट्रेलर दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया। यह 6 मार्च को जी5 पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान सौरभ शुक्ला ने संभाली है। फिल्म 'जब खुली किताब' गोपाल और अनुसूया की कहानी है, जिनकी दशकों पुरानी शादी एक अचानक हुए खुलासे से हिल जाती है। जैसे-जैसे लंबे समय से छिपी सच्चाई सामने आती है, उनका परिवार भावनाओं के भंवर में फंस जाता है।
गांधी टॉक्स
विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी अभिनती फिल्म ‘गांधी टॉक्स’ भी ओटीटी रिलीज को तैयार है। यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब 6 मार्च 2026 से यह जी5 पर स्ट्रीम होने वाली है।
चिरैया
यह वेब सीरीज इस वीक जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी। 'चिरैया' एक गंभीर सामाजिक ड्रामा है, जो भारतीय समाज में वैवाहिक संबंधों और महिलाओं की आवाज से जुड़े मुद्दों को दिखाता है। सीरीज की कहानी एक नई दुल्हन पूजा की है, जो शादी के बाद रिश्तों की कठोर सच्चाई का सामना करती है। वह धीरे-धीरे अपने अधिकारों के लिए खड़ी होने का साहस जुटाती है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह मार्च के पहले सप्ताह रिलीज हो सकती है।

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर छोड़ा साथ, महिला ने न्याय की लगाई गुहार
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू