इजरायल ने किया ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान में धमाके से अफरा-तफरी, तनाव बढ़ा
तेल अवीव। मध्य पूर्व की गंभीर तनावपूर्ण स्थिति अब और भी भयावह होती नजर आ रही है, खासतौर पर तब जबकि इजरायल ने ईरान पर प्रिवेंटिव अटैक यानी एहतियाती सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। इजरायली रक्षा मंत्री ने शनिवार सुबह इस हमले की आधिकारिक पुष्टि की है और देशभर में राज्य आपातकाल की घोषणा की है। इस हमले के बाद तेहरान सहित कई इलाकों से जोरदार धमाकों की आवाज़ें और आसमान में धुएँ के गुबार की तस्वीरें सामने आई हैं।
इज़राइल ने अपनी सेना द्वारा जारी बयान में कहा है, कि यह कार्रवाई संभावित खतरे को पहले से रोकने के उद्देश्य से की गई है। इसी आशंका को देखते हुए इजरायली सेना ने अपने नागरिकों के लिए “प्रोएक्टिव अलर्ट” जारी करते हुए पूरे देश में सायरन बजाए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी।
आईएसएफ (इज़रायल डिफेंस फोर्सेस) के आदेश पर जनता को शरणस्थलों में जाने व आवश्यक सावधानियाँ बरतने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संभावित ईरानी मिसाइल हमलों से पहले लोग सुरक्षित रहें। सायरन की गूँज से तेल अवीव जैसे प्रमुख शहरों में भी तनाव का माहौल देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि इस दौरान ईरान की राजधानी तेहरान में कम से कम तीन बड़े धमाके सुने गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बताया गया, कि धमाकों की आवाजें शहर के मध्य भाग में गूँजीं और आसमान में धुएँ का गुबार उठता देखा गया। हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है कि यह हमले थे या अन्य घटनाक्रम।
विशेषज्ञों के मुताबिक, इस हमले का समय अत्यंत नाजुक है क्योंकि उभरते तनाव के बीच ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत जारी थी, जिसमें गुरुवार को जिनेवा में वार्ता का तीसरा दौर हुआ था। सैन्य कार्रवाई के शुरू होने से कूटनीतिक प्रयासों पर गंभीर सवाल उठ चुके हैं और यह तनाव पूरे मध्य पूर्व में व्यापक उभार का संकेत दे रहा है।

NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक
राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
‘तलाक, तलाक, तलाक’ कहकर छोड़ा साथ, महिला ने न्याय की लगाई गुहार
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू