Agra में ‘शिवोहम’ की गूंज, ‘शंकर संकट हरना’ से भक्तिमय हुआ माहौल
आगरा। में शुक्रवार की शाम शिव और शिवत्व के नाम रही। करीब चार घंटे तक चले कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र महादेव की कैलाश नगरी सी नजर आई और हर दर्शक भोलेनाथ का भक्त। कैलाश खेर ने अपने गीतों से भक्ति, प्रेम और कर्म का संदेश दिया।
श्रद्धा, प्रेम और समर्पण के नाम रहा शिवोहम
कार्यक्रम में सबसे पहले कैलासा बैंड ने शिवोहम की प्रस्तुति दी। शिव-शक्ति के मिलन की कथा, एलईडी स्क्रीन पर रुद्राभिषेक और 12 ज्योर्तिलिंगों के दर्शन को देख शहरवासी हाथ जोड़ सिर झुकाते नजर आए। वहीं गंगा आरती के लिए दर्शकों ने प्रतीकात्मक रूप से फ्लैश लाइट जलाकर हाथ उठाया तो हर शख्स आध्यात्म के रंग में सराबोर नजर आया।
डमड्ड-डमड्ड के साथ डमरू की धुन पर एक पैर पर नाचे शहरवासी
सृष्टि की उत्पत्ति और आदि अनंत शिव। कैलाशपति की महिमा के साथ 12 ज्योर्तिलिंगों के दिव्य दर्शन। लेजर लाइटों से उकेरा भोलेनाथ का दिव्य स्वरूप। तारघर मैदान पर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों ने आकाश की ऊंचाइयों में नदी से बहते आदियोगी को महसूस किया।
शिव तांडव स्त्रोतम
अमर उजाला की ओर से आयोजित शिवोहम कार्यक्रम का आगाज लेजर शो से हुआ। स्क्रीन पर चलती रंग-बिरंगी रोशनी के माध्यम से शिव होने का मतलब बताया गया तो लोग नतमस्तक होते नजर आए। रात करीब साढ़े 8.30 बजे जैसे ही कैलाश खेर मंच पर आए, शहरवासियों का जोश जुनून में बदल गया। मुझे इश्क हो गया गीत से शुरू हुआ सफर मैं तो तेरे प्यार में दीवाना हो गया, म्हारे चतुर सुजान से होते हुए तौबा-तौबा, सूरज को तक लैन दे तक चलता रहा। शिव तांडव स्त्रोतम के साथ ही रात करीब 10.30 बजे कार्यक्रम ने पूर्णता प्राप्त की और फिर आने के वादे के साथ कैलाश खेर ने शहरवासियों से विदाई ली।
दर्शकों को मंच पर बुलाया
कार्यक्रम के दौरान उस समय उत्साह चरम पर पहुंच गया जब कैलाश खेर ने शहर की युवतियों को स्टेज पर आकर लाइव परफार्मेंस देने को कहा। इसके बाद दर्शक दीर्घा में बैठीं युवतियों ने पूरे उल्लास के साथ मंच पर अपने पसंदीदा गायक के साथ जमकर डांस किया।
साथ गुनगुनाते और नाचते रहे शहरवासी
शिवोहम के दौरान शहरवासियों पर भक्तिगीत का ऐसा जोश चढ़ा कि लोग अपनी-अपनी जगह खड़े होकर कैलाश खेर के साथ न केवल पूरे कार्यक्रम के दौरान गीत गुनगुनाते रहे बल्कि मंच के सामने भी लोग मगन होकर झूमते नजर आए।

कई राज्यों में खंगाले जा रहे ठिकाने, उधम सिंह की गिरफ्तारी पर 1 लाख का इनाम
सूरत की धरती से पीएम मोदी की हुंकार, कांग्रेस शासित राज्यों की बदहाली का किया दावा
मानवाधिकार हनन की नई सीमाएं: वैश्विक चिंताओं के बीच तिब्बत में बीजिंग की दमनकारी नीतियां
ओपनिंग डे पर किसने मारी बाजी? ‘है जवानी तो इश्क होना है’, ‘बंदर’ और ‘पेद्दी’ के आंकड़े आए सामने
बिहार में सुरक्षा कटौती पर मचे घमासान के बीच आवास से सुरक्षाकर्मी वापस भेजे जाने पर शीर्ष सुर्खियां:
GST वसूली में यूपी अव्वल, राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ दर्ज की शानदार बढ़ोतरी
फराह खान के व्लॉग में साथ दिखे वरुण धवन, क्या सुलझ गया वाशु भगनानी विवाद?
"UNGA में भारत का पाकिस्तान को दोटूक: यह वैश्विक मंच है, झूठ की मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री नहीं"
विनीत राय हत्याकांड: पुलिस पर पथराव मामले में 56 लोगों पर FIR दर्ज
तीन महीने तक लापता रहा शख्स, कंकाल मिलने पर सामने आई हत्या की कहानी