अहमद खान ने अपनाया हिंदू धर्म, सिर पर रामायण रखकर बागेश्वर धाम तक करेंगे पदयात्रा
अहमद खान ने अपनाया हिंदू धर्म, सिर पर रामायण रखकर बागेश्वर धाम तक करेंगे पदयात्रा
छतरपुर। शहर में शुक्रवार शाम एक अनोखी घटना देखने को मिली, जब 56 वर्षीय अहमद खान ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाने का दावा किया और बागेश्वर धाम की ओर पदयात्रा शुरू की। टकटौली थाना मऊरानीपुर, उत्तर प्रदेश निवासी अहमद खान, जो पेशे से सिलाई का काम करते हैं, अपने गांव से सिर पर रामायण रखकर खाली पैर बागेश्वर धाम के लिए रवाना हुए।
शाम करीब 5 बजे वे छतरपुर के छत्रसाल चौराहे पर पहुंचे, जहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बजरंग दल के जिला संयोजक सूरज सिंह बुंदेला सहित अन्य सदस्यों ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे तथा उनके साथ यात्रा में शामिल हुए।
शंकर प्रताप सिंह बुंदेला ने बताया कि अहमद खान ने पूरी तरह अपनी व्यक्तिगत आस्था और इच्छा से हिंदू धर्म में प्रवेश का फैसला लिया है। वे बागेश्वर धाम पहुंचकर वहां विधिवत पूजा-अर्चना और रामचरितमानस का पाठ करने की योजना बना रहे हैं। यह कदम उनकी गहरी श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान