एसपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक आगामी पर्वों पर पुलिस व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
एसपी ने ली पुलिस अधिकारियों की बैठक
आगामी पर्वों पर पुलिस व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा पुलिस लाइन परिसर में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी एवं जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी पर्व होलिकोत्सव, नवरात्रि, श्री रामनवमी, श्री महावीर जयंती एवं ईद-उल-फितर सहित जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए शांति, सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था की प्रभावी सुनिश्चितता हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सतत भ्रमण कर संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखें, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही करें तथा आमजन से समन्वय स्थापित कर सौहार्दपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखें। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस बल की समुचित तैनाती एवं पर्वों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर निरंतर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे वाली पोस्ट, शेयर, स्टोरी या प्रतिक्रिया पाए जाने पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
चक्षु अभियान 2.0 के तहत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से पैदल पेट्रोलिंग करने तथा क्षेत्रवासियों से जनसंवाद स्थापित कर स्थानीय स्थिति एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी एकत्र करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान