जॉनी डेप ने एरिक डेन के आखिरी दिनों में बढ़ाया था मदद का हाथ, आर्थिक बोझ कम करने को अपने घर में दी थी पनाह
अभिनेता एरिक डेन का बीते 19 फरवरी को निधन हो गया। आखिरी दिनों में उनके आर्थिक बोझ को कम करने में लोकप्रिय हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप ने उनकी मदद की थी। जॉनी डेप ने दिवंगत एक्टर एरिक डेन को उनके आखिरी महीनों में लॉस एंजिल्स में किराए मुक्त घर दिया था। एरिक एमियोट्रोफिक लैटरल स्क्लेरोसिस से पीड़ित थे। इस बीमारी का शिकार होने की जानकारी देने के महज दस महीने बाद एरिक ने 53 साल की उम्र में दुनिया छोड़ दी।
जॉनी डेप ने की थी एरिक की मदद
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि एक्टर जॉनी डेप ने चुपचाप दरियादिली दिखाते हुए दिवंगत एक्टर एरिक डेन को लॉस एंजिल्स में अपनी एक प्रॉपर्टी में रहने की जगह दी, जिससे वे पैसे और सेहत की दिक्कतों से जूझते हुए बिना किराए के रह सके। जॉनी डेप और एरिक डेन कई साल पहले आपसी जान-पहचान की वजह से करीब आए थे। एरिक के मुश्किल वक्त में जॉनी डेप मदद को आगे आए। उन्होंने एरिक के आखिरी महीनों में उन्हें अपने घर में पनाह देने की पेशकश की थी। पेज सिक्स ने एक सोर्स के हवाले से बताया कि जॉनी डेप मदद करना चाहते थे, ताकि बीमारी से लड़ते समय एरिक को किसी और चीज की चिंता न करनी पड़े।
किस बीमारी से पीड़ित थे एरिक डेन
रिपोर्ट के अनुसार, 'एरिक आखिरी दिनों में जॉनी के एक घर में बिना किराए के रह रहे थे। रिपोर्ट में आगे कहा गया, 'जॉनी पैसे का बोझ कम करने के लिए जो कुछ भी कर सकते थे, वह करना चाहते थे'। बता दें कि एरिक, एमियोट्रोफिक लैटरल स्क्लेरोसिस से जूझ रहे थे, जो एक न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी है। यह धीरे-धीरे मांसपेशियों को पैरालाइज कर देती है।
ग्रेज एनाटॉमी ने दिलाई एरिक को पहचान
बता दें कि शोंडा राइम्स के हिट मेडिकल ड्रामा ग्रेज एनाटॉमी ने एरिक डेन को जल्द ही दर्शकों का चहेता बना दिया। वो पहली बार पैट्रिक डेम्पसी द्वारा अभिनीत डॉ. डेरेक शेफर्ड के करीबी दोस्त से प्रतिद्वंद्वी बने किरदार में नजर आए थे। दूसरे सीजन में एक कैमियो भूमिका निभाने के बाद, तीसरे सीजन में वो मुख्य कलाकार के रूप में नजर आए। जहां उनका तौलिया लपेटे हुए एंट्री सीन शो के सबसे चर्चित सीन में से एक है। डेन 2012 में सीजन 9 तक सीरीज का एक अहम हिस्सा रहे। इसके बाद 2021 में वो एक बार फिर कैमियो में नजर आए थे। इसके अलावा डेन ने ‘एक्स-मेन: द लास्ट स्टैंड’ और ‘मार्ली एंड मी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। वर्षों से उन्होंने टेलीविजन और सिनेमा दोनों क्षेत्रों में एक शानदार करियर बनाया था।

राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास