'टेल मी लाइज' की अभिनेत्री कैट मिसल ने अपनी पार्टनर को लेकर किया बड़ा खुलासा, समलैंगिकता पर कही ये बात
'टेल मी लाइज' की अभिनेत्री कैट मिसल ने अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने ये स्वीकार किया कि वह समलैंगिक हैं और निजी जीवन में खुश हैं। उन्होंने बताया कि वो एक महिला के साथ रिश्ते में हैं।
मैं समलैंगिक हूं
पीपल के अनुसार, हुलु की हिट सीरीज 'टेल मी लाइज' में ब्री का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री कैट मिसल ने अपने असल जीवन को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि वह एक महिला के साथ रिश्ते में हैं और अपने आप से खुश हैं। शो के क्लाईमैक्स और शो में दिखाए गए टॉक्सिक रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि उनका वास्तविक जीवन काफी अलग है। उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्र है कि मुझे असल जिंदगी में पुरुषों के साथ वैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता, जैसी मेरे किरदार को करना पड़ता है। उन्होंने राहत की सांस लेते हुए कहा कि खैर, मैं समलैंगिक हूं, इसलिए भगवान का शुक्र है।
पार्टनर बोलीं- तुम मेरे साथ सुरक्षित हो
इस दौरान कैट की पार्टनर जेस पैनेटोन भी बातचीत का हिस्सा थीं। उन्होंने कैट मिसल को सपोर्ट करते हुए कहा कि तुम मेरे साथ सुरक्षित हो। यह कपल लॉस एंजिल्स में साथ रहता है। उन्होंने बताया कि दोनों अपनी दो बिल्लियों चिकन और बनी के साथ रहती हैं।हालांकि, मिसल आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखती हैं, लेकिन उन्होंने बताया कि उनकी पहली मुलाकात वेस्ट हॉलीवुड के एक ड्रैग शो में हुई थी। अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए, कैट मिसल ने उस पल के बारे में बताया जो उन्हें महसूस हुआ था।पीपल के अनुसार, कैट मिसल और जेस पैनेटोन 2020 की शुरुआत से साथ हैं। पुराने सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों के बीच के प्यारे पलों की झलक मिलती है। पिछले कुछ साल में उन्होंने अपने साथ बिताए पलों की कई यादें शेयर की हैं।
हुलु पर मौजूद हैं 'टेल मी लाइज' के तीनों सीजन
'टेल मी लाइज' के तीन सीजन हुलु पर रिलीज हुए हैं। अब शो का अंत हो चुका है। यह शो कॉलेज के छात्रों के बीच उलझे रिश्तों और इमोशनल ड्रामा पर आधारित है। इसमें कैट मिसल ने ब्री नाम का किरदार निभाया है। 'टेल मी लाइज' के तीनों सीजन हुलु पर मौजूद हैं।

राशिफल 24 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास