जटाशंकर धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
जटाशंकर धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब
विधायक रहे मुख्य अतिथि, भव्य बारात और सांस्कृतिक संध्या ने बांधा सबका ध्यान
छतरपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल जटाशंकर धाम में भक्ति और आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने इस महोत्सव में शामिल होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और धर्म लाभ अर्जित किया।
जटाशंकर महोत्सव के रूप में मनाए गए इस कार्यक्रम में बिजावर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश बबलू शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने भगवान शिव के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही महोत्सव की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की।
धार्मिक अनुष्ठानों की रही धूम
सुबह से ही धाम में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए। इस मौके पर परंपरागत ढंग से भव्य शिव बारात निकाली गई, जिसमें श्रद्धालु उत्साह से शामिल हुए। पूर्ण वैदिक विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ शिव-पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। विशेष पूजा-अर्चना के बाद भोलेनाथ की महाआरती हुई, जिसके बाद शिप्रा कुंड पर गंगा आरती की तर्ज पर भव्य आरती का आयोजन किया गया।
सांस्कृतिक संध्या ने मंत्रमुग्ध किया
धार्मिक कार्यक्रमों के बाद एक आकर्षक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय तथा आमंत्रित कलाकारों ने शिव महिमा और बुंदेली संस्कृति पर आधारित भक्ति नृत्य, गीत और प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जटाशंकर धाम, जो छतरपुर जिले के बिजावर तहसील में स्थित है, प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का अनुपम संगम है। यहां गोमुख से निरंतर गिरती जलधारा से भगवान शिव का अभिषेक होता रहता है, जो इसे और भी विशेष बनाता है। महाशिवरात्रि जैसे पर्व पर यहां की भव्यता देखते ही बनती है।

करण जौहर का बड़ा खुलासा—बॉलीवुड में ‘पेड PR’ का खेल
दो बीमर के बावजूद जारी रही गेंदबाजी, फैंस हैरान
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ी; 5 लोगों की जान गई
गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मध्य प्रदेश में मामला दर्ज
राघव चड्ढा ने खोले इस्तीफे के राज, कहा—‘मेरे पास 3 ऑप्शन थे’
बायपास पर अधूरे फ्लायओवर- अंडरपास बने हादसों की वजह, बारिश से पहले काम पूरा करने के निर्देश
सुबह मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार स्कूटी से 3 की मौत