महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन
महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अभाविप का प्रदर्शन
छात्रों ने कई समस्याओं को लेकर किया विरोध
छतरपुर। महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विश्वविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। अभाविप की विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष देवांशी द्विवेदी के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन कर प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय में पीने के पानी की गंभीर कमी, साफ-सफाई की व्यवस्था का अभाव, गार्डों के लिए ड्रेस कोड अनिवार्य करने की मांग, पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों की कमी एवं असामाजिक गतिविधियों पर रोक, कर्मशिला में कंप्यूटर लैब की समस्या, परिसर में बाहरी तत्वों द्वारा असामाजिक गतिविधियां एवं आवारा मवेशियों का घूमना, छात्राओं के लिए बाथरूम में सेनेटरी पैड की व्यवस्था, एनएसएस एवं एनसीसी के प्राध्यापकों की कमी, कक्षाओं में नियमित साफ-सफाई न होना, पुस्तकालय में करेंट अफेयर्स के समाचार पत्रों/पत्रिकाओं की उपलब्धता, विश्वविद्यालय में एमपीपीएससी कोचिंग सेंटर शुरू करने की मांग की है।
अभाविप अध्यक्ष देवांशी द्विवेदी ने बताया कि ये समस्याएं लंबे समय से छात्रों को परेशान कर रही हैं, जिसके कारण पढ़ाई और परिसर का माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि अभाविप छात्रों के हितों के लिए निरंतर संघर्षरत है और प्रशासन से इन सभी मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई की अपेक्षा है। प्रदर्शन के दौरान कुलसचिव यशवंत सिंह पटेल ने छात्र प्रतिनिधियों से मुलाकात की और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को बुलंद किया। अभाविप ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

करण जौहर का बड़ा खुलासा—बॉलीवुड में ‘पेड PR’ का खेल
दो बीमर के बावजूद जारी रही गेंदबाजी, फैंस हैरान
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ी; 5 लोगों की जान गई
गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, मध्य प्रदेश में मामला दर्ज
राघव चड्ढा ने खोले इस्तीफे के राज, कहा—‘मेरे पास 3 ऑप्शन थे’
बायपास पर अधूरे फ्लायओवर- अंडरपास बने हादसों की वजह, बारिश से पहले काम पूरा करने के निर्देश
सुबह मरीन ड्राइव पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार स्कूटी से 3 की मौत