एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में तकनीकी गड़बड़ी, पायलट की सूझबूझ से सुरक्षित लैंडिंग
खंडवा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) शनिवार को खंडवा जिले (Khandwa District) के दौरे पर पहुंचे। यहां पंधाना में राज्य स्तरीय लाड़ली बहना योजना (Ladli Behna Scheme) कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जैसे ही मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर (Helicopter) उड़ान भरने लगा, वहां मौजूद लोगों की सांसें कुछ पलों के लिए थम गईं। दरअसल, हेलीकॉप्टर हवा में उठने के बाद कुछ सेकंड तक आगे बढ़ने के बजाय पीछे की ओर जाता हुआ नजर आया। इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और चिंता का माहौल बन गया। सीएम के हेलीकॉप्टर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
वहीं हेलीपैड पर उड़ते धूल के गुबार से अंदाजा लगाया जा सकता है, कि PWD विभाग ने लापरवाही बरती है। कार्यक्रम के दौरान धूप तेज थी, ऐसे में PWD विभाग को हेलीपैड पर पर्याप्त वाटरिंग–रोलिंग करवाना चाहिए थी, ताकि धूल ना उड़े। लेकिन सीएम के विमान ने जैसे ही उड़ान भरी तो कुछ सेकंड बाद धूल का गुबार उठ गया और विमान असंतुलित होने लगा। ऐसे में यह सीएम की सुरक्षा में चूक भी माना जा सकता है। हालांकि, पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत स्थिति को नियंत्रित कर लिया। कुछ ही क्षणों में हेलीकॉप्टर ने धूल के गुबार के बीच सुरक्षित ऊंचाई पकड़ ली।
हालांकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की खंडवा से भोपाल तक की यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रही। इस घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है, कि पंधाना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वन क्लिक के माध्यम से एक करोड़ पच्चीस लाख लाडली बहनों के खातों में 1800 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। इस योजना में अब तक लाड़ली बहनों को 52,304 करोड़ रुपए की राशि दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कन्या पूजन के बाद दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और लाड़ली बहनों पर पुष्प वर्षा कर प्रदेश के कल्याण के लिए उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय नागरिक मौजूद थे।

ममता बनर्जी का बड़ा दावा—इस बार भी TMC की ही सरकार बनेगी!
पुलिस के खिलाफ फूटा पत्रकारों का ज्वालामुखी, “एसपी हटाओ” के नारों से दहला छतरपुर
सिद्ध नाथ का कार्यकाल 6 माह बढ़ा, गृह मंत्री का बड़ा बयान
सागर रबारी का इस्तीफा, गुजरात में AAP को बड़ा झटका
Dindori के चंद्रागढ़ बालक आश्रम में फिर बड़ी लापरवाही
West Central Railway Employees Union के महामंत्री मुकेश गालव ने की सौजन्य भेंट
भारत-न्यूजीलैंड FTA साइन, 100% भारतीय निर्यात अब टैक्स-फ्री
स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी—लाइफस्टाइल बीमारियां सबसे बड़ा खतरा
बिलासपुर के 8 साल के अद्विक ने किया बड़ा कमाल